Vistaar NEWS

कौन है 6 साल की वांची? सीएम योगी ने कराया श्रीराम वाटिका का लोकार्पण

Shriram Vatika inauguration Moradabad

सीएम योगी ने 6 साल की बच्ची से कराया श्रीराम वाटिका का लोकार्पण

Vanchi Inaugurates Shri Ram Vatika: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद में नवनिर्मित श्रीराम वाटिका का लोकार्पण कराया है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है, क्योंकि सीएम योगी ने यह लोकार्पण किसी मंत्री या अधिकारी से नहीं, बल्कि 6 साल की एक बच्ची और उसकी छोटी बहन के हाथों कराया. जानें कौन है वह 6 साल की बच्ची, जिसके हाथों से सीएम योगी ने लोकार्पण कराया और वह सीएम योगी तक कैसे पहुंची.

बता दें, जिस वांची से सीएम योगी ने श्रीराम वाटिका का लोकार्पण कराया. वह करीब एक साल पहले अपने पिता के साथ स्कूल में एडमीशन की उम्मीद लेकर सीएम योगी के जनता दर्शन में पहुंची थी. सीएम के निर्देशन पर कुछ ही घंटों के अंदर वांची की समस्या का समाधान हो गया था. अब एक साल बाद फिर वांची की चर्चा होने लगी है. क्योंकि वांची ने श्रीराम वाटिका का लोकार्पण किया है.

1 साल बाद फिर मिले CM योगी

सीएम योगी से जब वांची ने मुलाकात की थी. उस दौरान सीएम योगी ने आरटीई के तहत प्रक्रिया पूरी कराते हुए वांची का एडमीशन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में करा दिया. अब करीब 1 साल बाद सीएम योगी की उसी बच्ची से फिर मुलाकात हुई, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं. इस बार वांची शिकायत के लिए नहीं, बल्कि श्रीराम वाटिका का लोकार्पण करने के लिए पहुंची थी.

ये भी पढ़ेंः ‘अब मुहर्रम के नाम पर सड़कों पर उपद्रव नहीं…’, CM योगी बोले- दंगा मुक्त है यूपी

श्रीराम वाटिका का लोकार्पण कराया

सीएम योगी मंगलवार को मुरादाबाद में 365 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 63 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए पहुंचे थे. लेकिन सबसे ज्यादा जिस आयोजन की चर्चा थी. वह है वांची के श्रीराम वाटिका के लोकार्पण की. सीएम ने इस दौरान वांची और उसकी छोटी बहन को बुलाया और उन्हीं से फीटा कटवाकर जनता को समर्पित कर दिया. अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.

Exit mobile version