महाशिवरात्रि के दिन भूल से भी महादेव को न चढ़ाएं ये फूल
महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को धतूरा और उसका फूल अर्पित करना शुभ माना गया है.
भोलेनाथ को आक के फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
महादेव को सफेद रंग के फूल चढ़ाने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती है.
इस दिन शमी के फूल चढ़ाने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
महादेव को प्राजक्ता के फूल अर्पित करने से धन लाभ होता है.
भगवान शिव को कभी भी केतकी, केवड़ा और चंपा चमेली के फूल नहीं चढ़ाना चाहिए.
महादेव को लाल रंग के और कांटेदार फूल भी नहीं अर्पित करना चाहिए.
ध्यान रखें कि भगवान शिव की पूजा करते समय कभी भी तुलसी की पत्ती का उपयोग न करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है.