मानसून, अरबी शब्द "मौसिम" से आया है, जिसका अर्थ है मौसम
भारत में 4 महीने गर्मी का मौसम रहता है, जिससे निम्न वायुदाब क्षेत्र बन जाता है
इसी निम्न वायुदाब क्षेत्र को भरने के लिए सागर से भारत की ओर नम हवाएं चलती हैं
मानसून के सक्रिय होने में हिंद महासागर की अहम भूमिका है
दक्षिण-पश्चिम मानसून जून से सितंबर तक सक्रिय रहता है और जमकर बारिश होती है
भारत के लिए मानसून बहुत ही जरूरी है, इससे ग्राउंडवाटर रिचार्ज होता है
मानसून कृषि के लिए वरदान है
जिस साल मानसून अच्छा होता है, अर्थव्यवस्था मजबूत होती है
भारत में औसत बारिश 117 सेमी होती है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान मानसून का है