Chandrayaan-3 ने एक साल में अब तक चांद पर क्या-क्या खोजा?

23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक  लैंडिंग की थी.

चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बना था.

इस ऐतिहासिक दिन को मनाने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित  किया गया.

चंद्रयान-3 ने कई खोजें कीं जैसे सतह के नीचे का तापमान, चांद पर भूकंप, और सल्फर की मौजूदगी.

चंद्रयान-3 से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर दावा किया कि चंद्रमा कभी मैग्मा के महासागर से ढका था.

भारत का चंद्रयान-3 मिशन रूस के लूना-25 मिशन से भी सफल रहा.

 चंद्रयान-3 के बाद इसरो अब चंद्रयान-4 की तैयारी कर रही है.