Vistaar NEWS

US-Iran War: समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, धमाकों से दहला बंदर अब्बास

US Attack In Iran

अमेरिका ने ईरान पर किया हमला

US Attack In Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चली आ रही जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. कुछ दिनों से ऐसा लग रहा था कि दोनों देशों के बीच मध्यस्थता हो जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात ने एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है. बुधवार की रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसवार्ता कर ईरान पर कई गंभीर आरोप लगाए और फिर इसके बाद ईरान में हवाई हमले को अंजाम दे दिया. मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो ईरान ने भी धमाकों के बाद आसमान में फायरिंग की.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरान पर रात करीब डेढ़ बजे हमला कर दिया. इस दौरान कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जो क्षेत्र अमेरिकी सेना और कमर्शियल समुद्री आवाजाही के लिए खतरा पैदा कर रहा था, उन्हीं इलाकों में हमला किया और इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बताया. इस दौरान कई ईरान के घातक ड्रोन को भी मार गिराने की खबर सामने आ रही है.

सोमवार को भी ईरानी नौसेना के ठिकानों पर हमला

बुधवार की रात को भी ट्रंप ने प्रेसवार्ता की. इस दौरान इस दौरान भी ईरान को लेकर उनका रुख काफी सख्त रहा. उन्होंने साफ कहा कि ईरान को मनमानी नहीं करने दिया जाएगा. बुधवार से पहले भी सोमवार को अमेरिका ने ईरान के नौसेना की उन नावों को तबाह किया था, जो समुद्र में बारूदी माइंस बिछाने का प्रयास कर रही थीं. अमेरिका ने इस कार्रवाई को भी अपनी सैनिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया था.

ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान जंग में बिचौलिया बनने लायक नहीं…,’ अमेरिका ने फिर PAK को याद दिलाई औकात, भड़के ट्रंप के करीबी सांसद

समझौते पर बातचीत के बीच बढ़ा तनाव

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने चेतावनी दी है. ईरान ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सीजफायर का उल्लंघन बताया है. ईरान का कहना है कि किसी भी दुश्मन को बिना जवाब के नहीं छोड़ा जाएगा. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात भी ईरान ने अपनी सेना को एक्टिव किया और अमेरिकी हमले के बाद आसमान में फायरिंग की. फिलहाल, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.

Exit mobile version