Vistaar NEWS

ट्रंप को रिसीव करने खुद पहुंचे शी जिनपिंग, पहली बार विदेशी नेता के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल

Trump Xi Jinping

ट्रंप और जिनप‍िंग की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, APEC समिट में शामिल होने के लिए चीन पहुंच चुके हैं. यहां पहुंचने के दौरान ऐसा हुआ हुआ जो अब तक कभी नहीं हुआ. चीन के  राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे. पहली बार है कि जिनपिंग ने  प्रोटोकॉल से अलग जाकर किसी विदेशी नेता को खुद रिसीव किया. यह घटनाक्रम कई मायनों में खास माना जा रहा है.

चीन में इस तरह की जिम्मेदारी जैसे किसी विदेशी नेता को रिसीव करना हो वह आमतौर पर दूसरे अधिकारी निभाते हैं. हालांकि इस बदलाव के पीछे की वजह ट्रंप को ही माना जा रहा है. क्योंकि जब जिनपिंग अमेरिका गए थे, तो ट्रंप ने भी स्वागत के लिए पहुंचे थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति का एयर फ़ोर्स वन विमान चीन के शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लाल कालीन बिछाकर रनवे पर ट्रंप का स्वागत किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के चीन पहुंचने पर राष्ट्रपति शी ने गले लगाया.

क्‍यों चीन पहुंचे ट्रंप

गौरतलब है कि ट्रंप की चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक भी होने वाली है. ट्रंप ने कहा है कि वह परमाणु हथियारों को सीमित करने और यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करना चाहते हैं.

इससे पहले मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हर महीने हजारों रूसी सैनिकों की मौत ने इस संघर्ष को सुलझाने का एक मौका पैदा कर दिया है. उन्‍होंने ये भी कहा था कि इस युद्ध को खत्म कराने के हम बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं.

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इस बैठक से काफी संभावनाएं मिलने की उम्मीद जताई है. इससे पहले शी जिनपिंग ने APEC सीईओ समिट का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में उन्होंने फ्री ट्रेड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपील भी की.

Exit mobile version