Vistaar NEWS

‘आईडी कहां है?…’, गेट पर सुरक्षाकर्मी ने रोका, आसिम मुनीर की जर्मनी में घनघोर बेइज्जती

Asim Munir Viral Video

आसिम मुनीर की जर्मनी में बेइज्जती.

Asim Munir in Germany: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर कि एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फजीहत हो गई है. जर्मनी पहुंचे आसिम मुनीर को सुरक्षाकर्मियों ने रोककर उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ लोग इसे सामान्य बता रहे हैं तो कुछ इसे मुनीर की बेइज्जती बता रहे हैं.

दरअसल, आसिम मुनीर को उस दौरान अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारी बेइज्जती का सामना करना पड़ा. जब वे म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC) के लिए जर्मनी पहुंचे थे. इस दौरान वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुनीर को नहीं पहचाना और उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा. अब लोग इसे पाकिस्तान की शर्मिंदगी बता रहे हैं और कह रहे कि पाकिस्तान को कोई नहीं जानता. एक यूजर्स ने चुटकियां लेते हुए लिखा कि पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारी बेइज्जती हुई, मुनीर को कोई जानता तक नहीं.

आईडी कहां है?…

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाकर्मी यह कहते साफ सुनाई दे रहा है कि रुकिए… आपकी आईडी कहां है? कृपया अपना आईडी कार्ड दिखाइए. हालांकि, मुनीर को फिर अंदर जाने दिया. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मुनीर को ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं बेइज्जती करने में पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने कहा कि दुनिया में उन्हें कोई नहीं पहचानता. मुनीर से तो गेट पर खड़ा सुरक्षाकर्मी भी परिचय दिखाने को बोलता है.

ये भी पढ़ेंः ‘7 पाकिस्तानी सैनिक हमारे कब्जे में’, बलूच लिबरेशन आर्मी का बड़ा दावा, रिहाई के लिए दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

क्या है म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन?

म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस दुनिया का एक काफी बड़ा मंच माना जाता है, जहां हर साल कई देशों के नेता, राजनयिक और सुरक्षा विशेषज्ञ वैश्विक शांति और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं. इस साल के सम्मेलन में आसिम मुनीर की मौजूदगी और सुरक्षा जांच का यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. इसके अलावा आसिम मुनीर का विरोध जर्मनी स्थित सिंधी राजनीतिक संगठन जेये सिंधु मुत्ताहिदा महाज (JSMM) ने सम्मेलन स्थल से बाहर किया है.

Exit mobile version