Vistaar NEWS

बांग्लादेश में VIP भैंसों की चर्चा! 700 किलो के ‘ट्रंप’ भैंसे ने इंटरनेट पर मचाई धूम

भैंसों की जोड़ी वायरल

भैंसों की जोड़ी वायरल

Trump-Netanyahu Buffalo Bangladesh: दुनियाभर के कई देशों में अभी से ही बकरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं. लोग अभी से कुर्बानी के लिए जानवर खरीद रहे हैं. इन सब के बीच बांग्लादेश की दो सेलिब्रिटी भैंसों की चर्चा दुनियाभर में हो रही है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास एक फार्म में पाले गए इन विशालकाय भैंसों को उनके मालिक ने ऐसा नाम दिया कि लोग हैरान हैं. इसके साथ वे नाम सुनकर ही मजे ले रहे हैं.

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मौजूद इन भैंसों का नाम उसके मालिक ने काफी मजेदार रखा है. एक भैंसे का नाम रखा गया है “ट्रंप”, जबकि दूसरे को “नेतन्याहू” बताया जा रहा है. अब ये दोनों जानवर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

ट्रंप और नेतन्याहू नाम की भैंस

बताया जा रहा है कि “ट्रंप” नाम का भैंसा करीब 700 किलो का है. उसका सुनहरे रंग जैसा बालों का पैटर्न और अलग अंदाज लोगों को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की याद दिलाता है. वहीं दूसरा भैंसा नेतन्याहू अपने भारी-भरकम शरीर और आक्रामक स्वभाव की वजह से लोगों के बीच चर्चा में है. फार्म पर आने वाले लोग इन दोनों को देखने के लिए भीड़ लगा रहे हैं और उनके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं.

नाम को लेकर क्या बोला फॉर्म का मालिक

फार्म मालिक का कहना है कि हर साल लोग बड़े और अनोखे जानवर देखने आते हैं, लेकिन इस बार इन नामों ने मामला पूरी तरह वायरल कर दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स मजेदार मीम्स और वीडियो शेयर कर रहे हैं. कोई इन्हें “इंटरनेशनल VIP भैंसे” कह रहा है तो कोई “राजनीतिक कुर्बानी स्पेशल” बताकर मजाक कर रहा है.

बकरीद के बाजार में वैसे तो महंगे बैल और भैंसे हमेशा आकर्षण का केंद्र रहते हैं, लेकिन “ट्रंप” और “नेतन्याहू” ने इस बार पूरे बांग्लादेश में अलग ही चर्चा छेड़ दी है. लोग सिर्फ खरीदने नहीं, बल्कि इन वायरल भैंसों की एक झलक देखने भी पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें: चुप रही लड़की तो मान ली जाएगी ‘हां’! तालिबान का फरमान सुन दंग रह गई दुनिया

Exit mobile version