Vistaar NEWS

पैसे ले जा रहा विमान हाइवे पर क्रैश, 15 की मौत, बिखरे नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े लोग

Bolivia plane crash

बोलीविया विमान क्रैश

Bolivia Plane Crash: बोलीविया में शुक्रवार की शाम वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हैं. यह विमान सेंट्रल बैंक के लिए नोट लेकर जा रहा था. लेकिन जैसे ही क्रैश हुआ, वहां पर मौजूद भीड़ ने पैसे को लूटना शुरू कर दिया. भीड़ इतनी बढ़ गई की काबू करने के लिए पुलिस को पानी की बौछार और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, यह हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विमान सेना का है, जो सांता क्रूज शहर से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के दौरान सबकुछ सामान्य था लेकिन जब विमान हवाई ला पाज के पास एल ऑल्टो हवाई अड्डे पर उतरा, तो उसने अपना नियंत्रण खो बैठा. विमान रनवे पर ही फिसल गया और पास में बनी हाइवे में जा गिरा.

पैसा लूटने के लिए लगी भीड़

हादसे के बाद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें बेहद चौंकाने वाला नजारा दिखा. विमान हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई लेकिन बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया. बल्कि यह भीड़ विमान में रखे पैसे को लूटने के लिए लगी थी. क्योंकि विमान सेंट्रल बैंक के पैसे को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जा रहा था. इस दौरान यह हादसा हो गया. पैसा देखते ही लूटने वालों की होड़ लग गई. देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटाया.

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान-तालिबान जंग में क्या होगा अमेरिका का रुख? ट्रंप का आया बड़ा बयान

15 लोगों की गई जान

फिलहाल, विमान हादसे के बाद एल ऑल्टो इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुछ समय से लिए बंद कर दिया गया है. हादसे में अब तक 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 लोग घायल हैं. सभी घायलों का इलाज जारी है. हादसा किन वजहों से हुआ है, इसकी भी जांच की जा रही है.

Exit mobile version