UK PM Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उनपर पिछले दो दिनों से इस्तीफे को लेकर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अपनी लेबर पार्टी के कई सांसद और कैबिनेट मंत्री चाहते थे कि वह पद छोड़ दें. यही वजह है कि उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है.
स्टार्मर के इस्तीफे से पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस तरह का दावा किया था.उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर इस्तीफा देंगे. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि स्टार्मर इमिग्रेशन और ऊर्जा जैसे दो अहम मुद्दों पर विफल रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि स्टार्मर जल्द पद छोड़ देंगे.
सांसदों ने छोड़ दिया था साथ
रॉयटर्स की रिपोर्ट की मानें तो लेबर पार्टी के 100 से ज्यादा सांसद सार्वजनिक रूप से उनके इस्तीफे या पद छोड़ने की मांग कर चुके थे. सांसदों को साफ कहना था कि वह स्टार्मर के साथ काम नहीं कर सकते हैं. यही वजह रही कि आज यानी कि सोमवार 22 जून को स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीपज्ञ दे दिया है.
10 साल में छठे प्रधानमंत्री का इस्तीफा
ब्रिटेन में ऐसा पहली बार नहीं है, जब कोई प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूरा किए बगैर इस्तीफा दिया हो. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आते रहे हैं. पिछले 10 साल ब्रिटेन में स्टार्मर को मिलाकर कुल 6 प्रधानमंत्री अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. मतलब यह कि कोई भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है.
कैसे होता है प्रधानमंत्री का चुनाव
ब्रिटेन में प्रधानमंत्रियों के इस्तीफे को लेकर अलग-अलग तरह की राय है. कई लोगों का मानना है कि इस बार बार प्रधानमंत्री बदलने की वहां संसदीय व्यवस्था है. मतलब यह कि सांसद ही तय करते हैं कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा? वहां प्रधानमंत्री को लोग सीधे नहीं चुनते, बल्कि उनकी पार्टी के सांसद उनका समर्थन करते हैं. मतलब जिस दिन सांसदों ने पीएम का साथ छोड़ा उसके बाद हर हाल में प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है.
ये भी पढ़ें:‘एक मेरी पत्नी, दूसरे फील्ड मार्शल मुनीर’, JD Vance ने बताया अपनी जिंदगी के दो खास लोग
