Vistaar NEWS

पाकिस्तान-तालिबान जंग में क्या होगा अमेरिका का रुख? ट्रंप का आया बड़ा बयान

Donald Trump On Pakistan Afghanistan War

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध पर क्या बोले ट्रंप?

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच शुरू जंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हस्तक्षेप करेंगे. यह बात उन्होंने मीडिया से कही है. इसके साथ ही पाकिस्तान से अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए कहा कि PAK इस समय शानदार काम कर रहा है. इस जंग को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के अलावा अमेरिकी विदेश विभाग ने भी अपना समर्थन दिया है. जानें ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद के नेताओं की तारीफ करते हुए कहा कि वे इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. जब मीडिया ने ट्रंप से सवाल किया कि क्या वे दोनों देशों के बीच हो रहे जंग में दखल देंगे, तो ट्रंप ने कहा, “मैं हस्तक्षेप करूंगा, पाकिस्तान के पास एक अच्छा प्रधानमंत्री, एक महान जनरल और अच्छे नेता हैं. उनके साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं. दोनों लोगों का मैं बहुत सम्मान करता हूं. पाकिस्तान इन दिनों बहुत अच्छा काम कर रहा है.”

विदेश विभाग ने PAK को दिया समर्थन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध को लेकर ट्रंप के अलावा उनके विदेश विभाग ने भी अपनी सहमति जताई है और पाकिस्तान के समर्थन की बात कही है. राजनीति मामलों की उप विदेश सचिव एलिसन एम. हूकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच पाकिस्तान के विदेश सचिव से बात की है. इस संघर्ष में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदन व्यक्त की है. उप विदेश सचिव ने कहा, कि हम पाकिस्तान का समर्थन व्यक्त करते हैं और उस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. पाकिस्तान तालिबान हमलों के खिलाफ आत्मरक्षा करने के लिए कार्रवाई कर रहा है.

ये भी पढे़ेंः मुनीर आर्मी को तगड़ा झटका, तालिबान ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, PAK फाइटर जेट का काम तमाम

पाकिस्तान-तालिबान के बीच चरम पर तनाव

बता दें, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शुरू हुआ विवाद अब चरम पर पहुंच गया है. पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में बमबारी और एयर स्ट्राइक की. इसके जवाब में तालिबान ने भी पाकिस्तान पर गोलीबारी की. जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है, जब दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति है. इससे पहले भी कई बार दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति खतरनाक मोड पर पहुंच गई थी.

Exit mobile version