Vistaar NEWS

बांग्लादेश में ऊर्जा संकट!10-10 घंटे कट रही बिजली, भारत से मदद की गुहार, MEA ने क्या कहा?

Ministry of External Affairs Spokesperson Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

Bangladesh Power Crisis: भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में ऊर्जा संकट का खतरा मंडरा रहा है. ऊर्जा संकट पर भारत से मांगी गई मदद से जुड़ी रिपोर्ट पर विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है. बांग्लादेश के के मंत्री इकबाल हसन ने भारत से अधिक से अधिक डीजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बांग्लादेश के साथ हमारा ऊर्जा सहयोग चल रहा है. भारत अपनी जरूरतों का ध्यान रखते हुए बांग्लादेश की मांग पर विचार कर रहा है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘बांग्लादेश ऊर्जा की अतिरिक्त मांग रहा, लेकिन हम अपनी जरूरतों, रिफाइनिंग क्षमता और उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस पर विचार कर रहे हैं.’ प्रवक्ता रणधीर जायसवाल का यह बयान उस दौरान आया, जब बाग्लादेश भारत से मदद बढ़ाने की गुहार लगा रहा है.

8-10 घंटे तक काटी जा रही बिजली

रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में 8 से 10 घंटे तक बिजली काटी जा रही है. ऊर्जा संकट का खतरा मंडराया हुआ है. वर्तमान में हालत ये है कि तारिक रहमान की सरकार को बिजली बचाने के लिए शॉपिंग मॉल, दुकानों और बाजारों को रात 8 बजे तक बंद करने का निर्देश देने पड़े हैं. वहीं वित्त मंत्री आमिर खुसरु महमूद चौधरी ने तो यह तक बोल दिया कि देश को ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कम से कम दो साल लगेंगे.

ये भी पढ़ेंः हाफिज सईद ने भेजे थे 10 हजार आतंकी, लश्कर के नसीर मदनी ने खोली पाक की पोल

मंत्री इकबाल हसन महमूद ने कहा कि हमारे पास सीमित क्षमता है. ऐसे में लोड शेडिंग को संभालने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. बांग्लादेश के वर्तमान में हालात ये हो गए हैं कि सरकार ने हाथ खड़े कर लिए हैं.

Exit mobile version