Vistaar NEWS

India-US Trade Deal के बाद पाकिस्तान में बना मुनीर का मजाक, शहबाज भी हो रहे ट्रोल

Asim Muneer And Shehbaz Shareef

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

India-US Trade Deal: अमेरिका ने भारत पर लगी 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है. जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जी-हूजूरी करने वाले पाकिस्तान को तगड़ा झटका मिला है. अब तो खुद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का मजाक उड़ा रहे हैं. पाकिस्तानियों ने सोशल मीडिया पर भारत की तारीफ करते हुए लिखा, “भारत ने बिना अपने आत्मसम्मान से समझौता किए टैरिफ को कम कराया, जबकि ट्रंप ने आसिम मुनीर के साथ रखैल वाला बर्ताव किया. इसके बावजूद पाकिस्तान पर भारत से ज्यादा टैरिफ लगाई गई है.”

अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इसके बाद भारत पर रूसी तेल खरीदी का आरोप लगाते हुए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया था. यानी भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाई गई थी. लेकिन अब सोमवार की रात को अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे कम करके 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी. सबसे बड़ी खास बात है कि इसके लिए भारत ने अमेरिका से किसी भी समझौते की हामी नहीं भरी है और न ही किसानों के हित से कोई समझौता किया. टैरिफ कम करने की घोषणा के बाद पाकिस्तान के लोगों में वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के खिलाफ जमकर नाराजगी है.

पाकिस्तानियों ने जताई नाराजगी

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने आसिम मुनीर के लिए काफी भला-बुरा लिखा. यूजर्स ने आसिम मुनीर की रोते हुए फोटो शेयर कर लिखा, “आसिम मुनीर के साथ ट्रंप ने रखैल वाला बर्ताव किया है, जिसमें सभी गंदे और अवैध काम करवाए जाते हैं. जब पाकिस्तान को कुछ देने का नंबर आता है, तो कह दिया जाता है कि मैं परिवार के फैसले का पालन करने के लिए मजबूर हूं, मुझे भूल जाओ.”

ये भी पढ़ेंः ‘पुलिस गोली न चलाए तो क्या गोली खाए? जो जिस भाषा…’, सीएम योगी की अपराधियों को दो टूक

एक और पाकिस्तानी यूजर्स ने आसिम मुनीर और शहबाज के खिलाफ अपना नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, ट्रंप को खुश करने की कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत का टैरिफ लगाया गया है, जबकि पड़ोसी देश भारत पर सिर्फ 18 प्रतिशत का टैरिफ. यूजर्स ने कटाक्ष करते हुए लिखा- शानदार विदेश नीति की उपलब्धि!. कई लोग तो मुनीर और शहबाज की फोटो को लेकर मजाक उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि चापलूसी और फोटो खिंचवाना बेकार है.

Exit mobile version