Vistaar NEWS

ईरान ने फिर होर्मुज में किया ड्रोन हमला, अमेरिका ने मार गिराया, CENTCOM का दावा-निशाने पर थे कमर्शियल जहाज

Iran Drone Attacks

ईरान ने फिर किए हवाई हमले

Hormuz Strait: अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहा है. ईरान ने जहाजों पर ड्रोन दागने का प्रयास किया, जिसे मार गिराया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए बताया कि होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है. फिलहाल, ईरानी हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है.

CENTCOM ने क्या कहा?

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया, “ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों पर हमला करने के लिए कई वन-वे अटैक ड्रोन लॉन्च किए. अमेरिकी सेना ने हाल के घंटों में उन सभी को मार गिराया है, जिससे जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारा आवाजाही के लिए खुला हुआ है.”

ईरानी ड्रोन को मार गिराने का दावा

मीडिया रिपोर्ट और CENTCOM के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया है. अमेरिका का कहना है कि ये ड्रोन कमर्शियल समुद्री जहाजों को निशाना बनाने वाले थे और समुद्री यातायात के लिए खतरा बन रहे थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर भारतीय जहाजों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है. इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को अपने रवैये में बदलाव करना होगा.

ये भी पढ़ेंः ‘आज खत्म हुई ईरान-अमेरिका जंग…’, ट्रंप के इस बयान पर तेहरान का जवाब, कहा- कोई डील नहीं हुई

हालांकि, भारत और ईरान दोनों देशों में भी किसी ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है कि गुरुवार के बाद होर्मुज स्ट्रेट के आसपास किसी भारतीय जहाज पर ड्रोन हमला हुआ है. फिलहाल, ईरान की इन हरकतों की वजह से वैश्विक तनाव एक बार फिर गहरा गया है.

Exit mobile version