Vistaar NEWS

‘खामेनेई की मौत हो चुकी है…’, इजरायली पीएम नेतन्याहू के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

iran supreme leader Khamenei death Donald trump claimed

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा - ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की हो चुकी है मौत

Iran Super Leader Death: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बाद अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई की मौत का दावा किया है. सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने पोस्ट कर बयान दिया. उन्होंने अपने बयान में खामेनेई को दुनिया के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक कहा. यूएस प्रेसिडेंट ने ईरान के लोगों से सड़कों पर उतरकर अपना देश वापस लेने की बात कही है.

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?

यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया में दावा करते हुए लिखा कि इजरायल के साथ मिलकर सटीक और खुफिया ऑपरेशन को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में खामेनेई और उनके अन्य नेता खुद को नहीं बचा सके. इसके साथ ही मिलिट्री ऑपरेशन में ईरान के रक्षा तंत्र को बहुत नुकसान पहुंचा है.

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा कि ईरान की IRGC (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स), सेना और पुलिस फोर्स के सदस्य अब और लड़ना नहीं चाह रहे हैं, यूएस से माफी मांग रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति के उद्देश्य को पूरा करने के लिए बॉम्बिंग का सिलसिला पूरे सप्ताह अथवा जरूरत पड़ने तक जारी रहेगा.

ट्रंप ने कही माफी की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि ईरान के सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिए अमेरिका की ओर देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हे अभी माफी मिल सकती है, इसके बाद उन्हें केवल मौत मिलेगी. ट्रंप ने NBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की अधिकतर सीनियर लीडरशिप खत्म हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: इजराइल-अमेरिका के हमले में 85 स्कूली छात्राओं की मौत, ईरानी रक्षा मंत्री के मारे जाने की खबर, ईरान ने भी दागी मिसाइलें

नेतन्याहू ने भी किया था दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पहले इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी खामेनेई के मारे जाने का दावा किया था. उन्होंने एक वीडियो जारी कर बयान दिया था कि हमने आज सुबह तानाशाह खामेनेई के परिसर को तबाह कर दिया. इसके साथ ही साफ संकेत मिल रहे हैं कि तानाशाह अब जिंदा नहीं है. प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दावा करते हुए कहा कि इस सैन्य कार्रवाई में रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स के उच्चस्तरीय कमांडर, हाई लेवल ऑफिसर और न्यूक्लियर प्रोग्राम के सीनियर अधिकारी भी मारे गए हैं.

Exit mobile version