Vistaar NEWS

भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत

Iron Dome

आयरन डोम

India-Israel Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज इजरायल यात्रा का दूसरा दिन है. संभावना है कि आज गुरुवार को भारत-इजरायल के बीच बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग सकती है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इस दौरान आयरन डोम पर मुहर लग सकती है. आयरन डोम बेहद ही खतरनाक डिफेंस सिस्टम है, जो भारत सीधी खरीद की बजाय इसे स्वदेशी रक्षा प्रणाली मिशन के तहत सुदर्शन चक्र का हिस्सा बना सकता है. जानिए कितना खतरनाक है आयरन डोम और इसकी क्या खासियत है?

कितना खतरनाक है आयरन डोम?

आयरन डोम कितना खतरनाक है, इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने दुश्मनों को हवा में ही मार सकता है. हवा में ही दुश्मनों के मोर्टार, ड्रोन और रॉकेट को समय रहते इटरसेप्ट कर लेता है. रेंज की बात करें, तो यह लगभग 300 किमी. की दूरी तक मीडियम रेंज मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने में सक्षम है. यह 4 से 70 किलो मीटर तक की शॉर्टरेंज मिसाइलों को पकड़ लेता है.

आयरन डोम के साथ ही कई हथियारों पर होगी बात

पीएम मोदी के इजराइल दौरे के दौरान इस डिफेंस सिस्टम की खरीदी पर मुहर लग सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने मेक इन इंडिया के तहत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर की पेशकश की है. इजरायल में आयरन डोम के अलावा भी कई हथियारों की खरीदारी पर मुहर लग सकती है. इन हथियारों पर मुहर लगने के बाद भारतीय सैन्य ताकतों को मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ेंः ‘देशद्रोहियों के अलग-अलग चेहरे…’, बीजेपी ने उमर खालिद से की राहुल गांधी की तुलना, लगवाए पोस्टर

इन हथियारों पर डील की संभावना

भारत-इजरायल के बीच घातक स्पाइस बम की खरीद को लेकर भी डील हो सकती है और स्पैरो मिसाइल से भी एडवांस गोल्डन हॉरिजन मिसाइल की खरीदी पर भी बात होने की संभावना है. इसके अलावा घातक ड्रोन और एरो मिसाइल डिफेंस सिस्टम पर भी सौदा होने की संभावना है. भारत-इजरायल के बीच क्या-क्या डिफेंस डील होगी. इसको लेकर सभी नजरें टिकी हुई हैं.

Exit mobile version