Karachi Stock Exchange Crashed: अमेरिका और इजरायल की संयुक्त कार्रवाई से ईरान की बहुत बुरी हालत है. मिडिल ईस्ट के साथ-साथ इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. चीन, जापान, अमेरिका और भारत के शेयर बाजार पर इसका असर दिख रहा है. वहीं, पाकिस्तान के शेयर मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है.
एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (Pakistan Stock Exchange) में सोमवार (2 मार्च) का दिन बिकवाली का रहा. जबरदस्त बिकवाली से इंडेक्स में 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई. इतनी बड़ी गिरावट से पाकिस्तान के शेयर बाजार में हड़कंप मचा हुआ है. कराची स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख बेंचमार्क KSE-100 इंडेक्स में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. ये एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है.
अस्थायी तौर पर मार्केट बंद किया गया
ऐतिहासिक गिरावट के बाद अस्थायी तौर पर मार्केट को बंद कर दिया गया और ट्रेडिंग रोक दी गई. Karachi 100 (KSE) इंडेक्स 9.68 फीसदी यानी 16263.63 अंक से 15178 अंकों तक गिर गया. नियम के मुताबिक बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है तो सर्किट ब्रेकर लगाया जाता है. इसे लागू करने के पीछे कारण है कि निवेशक घबराये नहीं. लगभग एक घंटे तक मार्केट बंद रहने के बाद दोबारा शुरू किया गया, लेकिन ट्रेडिंग कमजोर रही.
ये भी पढ़ें: क्या है Operation Epic Fury? नेतन्याहू ने बार-बार ट्रंप को कॉल किया…जानिए खामेनेई के खात्मे की पूरी Inside स्टोरी
अफगानिस्तान से भी संघर्ष हो रहा है
पाकिस्तान के शेयर बाजार पर इजरायल, ईरान और यूएस के बीच हो रहे युद्ध के साथ-साथ अफगानिस्तान के साथ संघर्ष का भी असर भी हो रहा है. विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान विश्व के उभरते हुए बाजारों में से एक है. वैश्विक तनाव के प्रति संवेदनशील है. विदेश निवेशक किसी भी जोखिम से बचने के लिए बाजार से तेजी से पैसे निकाल रहे हैं, जिसका असर शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है.
