Vistaar NEWS

हाफिज सईद ने भेजे थे 10 हजार आतंकी, लश्कर के नसीर मदनी ने खोली पाक की पोल

हाफिज सईद

हाफिज सईद

Naseer Madani Pakistan Video: पाकिस्तान अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आता है, हर बार भारत से मुंह की खाने के बाद भी वह अपनी हरकतों में सुधार नहीं कर रहा है. इस बार एक वीड‍ियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है,  जिसने पाकिस्तान की पूरी हकीक दुन‍िया के सामने रख दी है. लश्कर से जुड़े नसीर मदनी ने 14 अगस्त को बहावलनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इसमें संगठन के संस्थापक हाफिज सईद का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया. उसने कहा कि सईद ने कश्मीर भेजने के लिए करीब 10 हजार लोगों को तैयार किया था.

मदनी ने अपने भाषण में हाफिज सईद की प्रशंसा करते हुए उसे कश्मीर के लिए बड़ी संख्या में लोगों को भेजने वाला व्यक्ति बताया है. उसने यह भी कहा कि सईद फिलहाल जेल में है और उसके साथ अन्याय किया गया है.

हालांकि, मदनी द्वारा बताए गए 10 हजार के आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए इस दावे को एक कथित बयान के रूप में ही देखा जाना चाहिए. तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियां भी इस वीड‍ियो की सच्चाई पता लगाने में जुटी हुई हैं.

क्यों बयान हो गया बहुत जरूरी?

मदनी के बयान की अहमियत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि लश्कर-ए-तैयबा लंबे समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा रहा है. हाफिज सईद को संगठन के संस्थापकों में शामिल माना जाता है.  वह आतंकवाद तथा आतंकी फंडिंग के मामलों में पाकिस्तान में सजा काट चुका है.  

वीडियो सामने आने के बाद उठने लगे कई सवाल

नसीर मदनी का यह कथित कबूलनामा ऐसे समय सामने आया है, जब पाकिस्तान लगातार कश्मीर मुद्दे पर अपना अलग रुख पेश करता रहा है. दूसरी ओर, भारत पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगाता रहा है. ऐसे में पाकिस्तान की जमीन से सामने आया यह बयान एक बार फिर लश्कर के नेटवर्क और कश्मीर में उसकी भूमिका पर सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें:Jantar Mantar Protest: हाई-पावर्ड कमेटी का गठन करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI ने बताया कौन-कौन होगा इस समिति का हिस्सा

Exit mobile version