16 महीने बाद फ्रांस में हुई पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात, बुधवार को हो सकती है ट्रेड डील पर बात

PM modi trump meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे हैं. उनके साथ साथ कई बड़े नेता भी वहां मौजूद हैं. इसी दौरान उनकी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात भी हुई है.
पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

PM modi trump meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच करीब 16 महीने बाद मुलाकात हुई है. हालांकि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई बार फोन पर बातचीत होती रही है. यह मुलाकात फ्रांस के उव‍ियन शहर में हुई है. तय कार्यक्रम के अनुसार पहले यह मुलाकात 17 जून को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही दोनों नेता मिले हैं.

पीएम मोदी और ट्रंप की इस मुलाकात की कई तस्‍वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पीएम ट्रंप से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं. ये मुलाकात तब हुई जब ट्रंप जी-7 की मीटिंग में शिरकत लेने के लिए मीटिंग हॉल में बैठे थे. भी वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हैंडशेक हुई. दोनों नेताओं के बीच लगभग 5 मिनट तक बात हुई.

5 मिनट तक हुई मोदी और ट्रंप में बातचीत

फ्रांस में मुलाकात के दौरान ट्रंप और मोदी ने करीब 5 मिनट तक बातचीत. इसके साथ ही दोनों ही नेता मीट‍ि‍ंग में एक साथ बैठे नजर आए. इससे पहले दोनों की आखिरी मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी. दोनों नेता कल शाम 6:30 बजे ट्रेड डील पर चर्चा कर सकते हैं. इस ट्रेड डील को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही है. 

ट्रंप दूसरे कार्यकाल में काफी चर्चाओं में रहे

ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही भारत विरोधी फैसलों की झड़ी लगा दी है. चाहे वो टैरिफ हो या फिर किसी भी तरह की बयानबाजी हो. उन्‍होंने हर बार भारत के खिलाफ ही बयान द‍िए हैं. हालांकि कई बार ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना दोस्त भी बताया है.

भारत और अमेरिका के संबंध पिछले एक दशक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. हाल में दोनों देशों के संबंधों में आई तनाव की वजह ओमान के पास अमेरिकी नौसेना के हमलों में तीन भारतीय नाविकों की हुई मौत है. यही वजह है कि इस मुलाकात के बाद चीजें सुधरने की कुछ उम्‍मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

ज़रूर पढ़ें