Vistaar NEWS

ईरान ने फ‍िर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट, कहा- US ने नहीं किया सीजफायर का पालन, भारतीयों जहाजों ने बदला रास्ता

Hormuz Crisis

होर्मुज फ‍िर हुआ बंद

Strait of Hormuz Crisis: ईरान की तरफ से 17 अप्रैल को पूरी तरह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने का ऐलान किया गया था. लेकिन, इस फैसले के महज 24 घंटे के भीतर ही एक बार फ‍िर होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही रोक दी गई है. ईरान की तरफ से अपने लिए हुए इस फैसले को लेकर कहा गया कि अमेरिका ने सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं किया है. यही वजह है कि होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही रोकी जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो  होर्मुज से गुजर रहे दो व्यापारी जहाजों पर गोलीबारी की घटना भी सामने आई है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस फायरिंग के पीछे इस्लामी रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के गनबोट्स ने हैं, उन्‍हीं की तरफ से फायरिंग की गई है. पूरी घटना उस समय हुई जब ईरान ने होर्मुज को फिर से बंद करने की बात कही है. 

जहाज पर हुए हमले की वजह साफ नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि जहाज के पास वहां से गुजरने की अनुमति नहीं थी. होर्मुज दोबारा बंद होने के कारण कई जहाज वापस लौट चुके हैं तो कई अभी भी बीच रास्ते में हैं.

क्यों किया गया होर्मुज बंद?

ईरान का कहना है कि शुक्रवार को अमेरिका से बातचीत के बाद होर्मुज को खोल दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी अमेरिका नाकेबंदी नहीं हटा रहा है. जो कि सीधे तौर पर सीजफायर का उल्लंघन है. ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकाबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने नहीं देगा. वहीं अमेरिकी रार्ष्‍टपति ट्रंप ने कहा कि जब ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता, तब तक यह जारी रहेगी.

भारतीय जहाजों ने बदला अपना रास्ता

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को कई भारतीय तेल टैंकर फारस की खाड़ी में ही यू-टर्न लेकर वापस लौट गए. इससे पहले इन जहाजों को रेड‍ियो पर चेतावनी मिली थी कि होर्मुज पार करने के लिए ईरान की इजाजत जरूरी है. इस चेतावनी के बाद भारतीय जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया है.  

ये भी पढ़ें: 40 दिनों बाद खुल गया होर्मुज स्ट्रेट…लेबनान से सीजफायर के बाद ईरान का ऐलान, ट्रंप का आया रिएक्शन

Exit mobile version