Vistaar NEWS

ईरान ने होर्मुज होकर भारत आ रहे जहाजों को घेरा, बिना अनुमति गुजरने के आरोप में किया जब्‍त

मॉस्किटो फ्लीट में शामिल नाव ( फोटो- सोशल मीड‍िया)

मॉस्किटो फ्लीट ने की फायर‍िंग ( फोटो- सोशल मीड‍िया)

Strait Of Hormuz: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव हर रोज बढ़ता ही जा रहा है. इस तनाव का सीधा असर होर्मुज स्ट्रेट पर देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही यहां से गुजरने वाले जहाजों को भी इस तनाव का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. शन‍िवार को भी एक भारतीय जहाज पर फायरिंग का मामला सामने आया है. ऐसा ही मामला सोमवार को भी सामने आया है. जब ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत आ रहे एक जहाज को रोककर कब्जे में ले लिया है.

जहाज पर हुई फायरिंग के मामले में ईरान की तरफ से कहा गया कि जहाज बिना इजाजत होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहा था. यही वजह है कि उस पर फायरिंग की गई है. ईरान ने कहा है कि इस समुद्री रास्ते की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

भारत आने वाले किस जहाज पर हुई फायर‍िंग?

ईरान के होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए लाइबेर‍िया के फ्लैग वाला एपामिनोडेस नाम का जहाज भारत आ रहा था. यह आने वाले दिनों में गुजरात के मुद्रा पोर्ट पर पहुंचने वाला था.हालांकि होर्मुज पार करते समय ही इस फायरिंग कर दी गई. ईरान का आरोप है कि जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी. इसके कारण समुद्री सुरक्षा को खतरा हुआ है. यही वजह है कि उसपर फायरिंग कर जब्त किया गया है.

ईरान ने लिया अपना बदला?

ईरानी मीडिया का कहना है कि ग्रीक के एक जहाज पर भी हमला किया गया है, लेकिन यह तय नहीं है कि इसे अभी जब्त किया गया है या नहीं. इससे पहले रविवार (20 अप्रैल) को ईरान के एक जहाज पर अमेरिकी सेना ने हमला किया था. इसके बाद अमेरिका ने ईरान के उस जहाज को अपने कब्जे में ले ल‍िया था.ऐसा कहा जा रहा है कि ईरान ने महज 2 दिनों के भीतर ही अपना बदला ले लिया है.

जब्त किए गए जहाजों पर क्या लदा था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.जिन जहाजों को ईरान ने कंट्रोल में लिया है, उसका नाम MSC- FRANCESCA और EPAMINODES है. 

ये भी पढ़ें: शांति वार्ता में नहीं शामिल हुआ ईरान, ट्रंप ने सीजफायर बढ़ाने का किया ऐलान, तेहरान ने बताया एकतरफा फैसला

Exit mobile version