Vistaar NEWS

US-Iran Tension: अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया, ईरान के दावे को ट्रंप की सेना ने बताया फर्जी

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जंग जारी है. अब दोनों देशों के बीच शांति वार्ता को लेकर बातचीत चल रही थी, लेकिन इसी बीच दावा किया गया कि अमेरिका ने ईरान पर एक बार फिर हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अब ईरान भी दावा कर रहा है कि सेना ने बुशहर इलाके में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है. हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने इस दावे को पूरी तरह से गलत बताया है.

शांति वार्ता की बातचीत के दौरान ईरान के इस दावे से एक बार फिर तनाव बढ़ते दिखाई दे रहा है. हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ने ईरान के दावे का तुरंत जवाब देते हुए ‘झूठा’ बताया. सेंटकॉम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ईरान का अमेरिकी विमान मार गिराने का दावा फर्जी है. हमारे सभी एयर एसेट पूरी तरह सुरक्षित हैं.

क्या था ईरान का दावा?

शुक्रवार की सुबह ईरान की सरकारी मीडिया ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने बुशेहर प्रांत में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया. मीडिया ने जाम काउंटी के गवर्नर मसूद तंगस्तानी का हवाला देते हुए खबर बताई. इस दौरान यह भी दावा किया गया कि होर्मुज के पास सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ेंः समझौते पर बातचीत के बीच अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, धमाकों से दहला बंदर अब्बास

राष्ट्रपति की सहमति के बाद ही लगेगी अंतिम मुहर

अमेरिका ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता के बीच इस खबर ने एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया. हालांकि अमेरिका ने साफ किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम मंजूरी राष्ट्रपति ट्रंप की जरूरी है.

Exit mobile version