Vistaar NEWS

अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई समेत बेटी-दामाद, पोती-बहू की मौत, ईरानी मीडिया का दावा

US-Israel Iran War Khamenei

अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई समेत परिवार के कई लोगों की मौत

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में बेटी-दामाद और पोती-बहू समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, ईरान सरकार की ओर से इस मामले को लेकर पुष्टि नहीं की गई है.

खामेनेई की मौत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है.

इसके अलावा उन्होंने कहा, “भारी और सटीक बमबारी” पूरे सप्ताह “बिना किसी रुकावट के” जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने का हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी.” फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ईरानी सरकार ने अभी तक खामेनेई और उसके परिवार के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन, ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है.

ये भी पढ़ेंः ‘खामेनेई की मौत हो चुकी है…’, इजरायली पीएम नेतन्याहू के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा

ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है. इसके साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है.

Exit mobile version