US-Iran-Lebanon ceasefire: अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान हो चुका है. इसके बाद ईरान और अमेरिका दोनों ने ही हमलों को रोक दिया है. हालांकि इस सीजफायर को लेकर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की तरफ से कई तरह के दावे किए गए, जिसकी पोल अब अमेरिकी विदेश मंत्री जेडी वेंस ने खोल दी है. वेंस ने साफ कहा कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है, इससे पहले शहबाज ने दावा किया था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा.
सीजफायर को लेकर पाकिस्तान अपनी भूमिका को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है. यही वजह है कि पाकिस्तानी पीएम ने सीजफायर के समय किए गए अपने बयान में दावा किया था कि सीजफायर हर जगह लागू होगा. मतलब यह सीजफायर लेबनान में लागू होगा. हालांकि शहबाज के इस दावे के तुरंत बाद ही इजरायल ने अपनी स्थिति साफ कर दी.
जेडी वेंस खोल दी पाकिस्तानी पीएम के दावों की पोल
ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच हुए सीजफायर को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री जेडी वेंस ने सीधे तौर पर पाकिस्तानी पीएम के दावों को खारिज कर दिया है. हंगरी के बुडापेस्ट में मीडिया से बात करते हुए जेडी वेंस ने कहा ईरानियों ने सोचा कि सीजफायर में लेबनान भी शामिल है, लेकिन ऐसा नहीं था. हमने कभी ऐसा वादा नहीं किया. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के संकेत भी कभी हमारी तरफ से नहीं दिए गए हैं. वेंस के इस बयान के बाद पाकिस्तानी पीएम की जमकर किरकिरी हो रही है.
प्रोपगैंडा फैला रहे लोग-वेंस
जेडी वेंस ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि यह सीजफायर खासतौर पर ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच ही था. वेंस ने कई लोगों पर प्रोपगैंडा लगाने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने की लोग अपने हिसाब से कई तरह की गलत खबरें इस सीजफायर को लेकर फैला रहे हैं, जो पूरी तरह से गलत हैं.
इजरायल ने तुरंत किया था दावों को खारिज
इजरायली पीएम ऑफिस की तरफ से कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद हम लोग सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. हालांकि यह सीजफायर लेबनान में लागू नहीं होगा. इजरायल ने अपने इस बयान के बाद लेबनान में कई हमले किए थे. इन हमलों में अब तक 250 से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है.
ये भी पढ़ें: लेबनान पर नहीं लागू होगा सीजफायर… पाकिस्तान के दावों पर बेंजामिन नेतन्याहू ने किया ऐलान
