वियतनाम में बड़ा हादसा! भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत
Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम के फु क्वोक आईलैंड के पास शनिवार (11 जुलाई) को बड़ा हादसा हो गया. भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पानी में पलट गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों को मौत हो गई है. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है. लापता पर्यटकों की तलाश की जा रही है. इसके साथ ही भारतीय दूतावास लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ संपर्क में हैं.
#WATCH | A tourist boat carrying several Indian nationals capsized near Phu Quoc Island, Vietnam.
— ANI (@ANI) July 11, 2026
Video Source: Voice of Vietnam (VOV) https://t.co/lF8oA6zwci pic.twitter.com/Ko9GUUuUKY
21 लोगों को बचाया गया
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक बोट पर 36 लोग सवार थे. इनमें 32 इंजियन टूरिस्ट, तीन क्रू मेंबर्स और एक अटेंडेंट शामिल था. 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर बनाए गए हैं. बताया जा रहा है कि ज्यादातर पर्यटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं.
In a tragic incident, a boat carrying several Indian tourists has capsized near Phu Quoc Island in Vietnam a few hours ago.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 11, 2026
Exact details of the incident are being ascertained as search and rescue operations by local authorities are ongoing.
In order to provide information…
दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इस हादसे पर दुख जताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई. घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और स्थानीय अधिकारी खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 30 साल पुराना मफलर लेकर न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, बोले- कीवी शख्स का गिफ्ट आज भी मौजूद
प्रभावित परिवारों को जानकारी और मदद देने के लिए, हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल में एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. इसके साथ ही हेल्पलाइन भी जारी किया है. इन नंबरों पर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 पर कॉल करके जानकारी जुटाई जा सकती है. हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है और उनसे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है.
भारतीय पर्यटकों से भरी नाव कैसे पलटी?
बताया जा रहा है कि समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थीं, इस वजह से हादसा हुआ. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि नाव होन में रूट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी. तट से 400 मीटर दूर नाव पलट गई. बताया जा रहा है कि समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही थी, इस वजह से हादसा हुआ. हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.