Vistaar NEWS

Who is Asif Raza: कौन है आसिफ रजा मर्चेंट, ट्रंप को मारने की रची थी साजिश, ईरान से भी निकला कनेक्शन

Asif Raza Merchant and Donald Trump

आसिफ रजा मर्चेंट और डोनाल्ड ट्रंप

Who is Asif Raza: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रची गई थी. ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में ट्रायल के दौरान एक पाकिस्तानी शख्स को इस मामले में दोषी पाया गया है. कोर्ट ने जिस युवक को दोषी पाया है, वह डोनाल्ड ट्रंप के अलावा 2 और लोगों को मारने का प्लान बनाया था, लेकिन कामयाब नहीं सका. आरोपी की पहचान पाकिस्तानी निवासी आसिफ रजा के रूप में हुई है. कोर्ट ने अभी आरोपी को सिर्फ दोषी ठहराया है, लेकिन अभी उसकी सजा का ऐलान नहीं हुआ है. आरोपी आसिफ रजा मर्चेंट 12 जुलाई 2024 से जेल में बंद है.

ट्रंप को मारने की क्यों बनाई थी योजना?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी युवक आसिफ रजा मर्चेंट ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ट्रंप को मारने की योजना बनाई थी. कासिम सुलेमानी विदेशी सैन्य ऑपरेशन के हेड थे, जिसकी मौत साल 2020 में बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले के दौरान हुई थी.

कौन है आसिफ रजा मर्चेंट?

आसिफ रजा मर्चेंट पाकिस्तान युवक है, जो एक व्यापारी भी है. आसिफ रजा पर आरोप है कि अमेरिका में किसी नेता या सरकारी अधिकारी की हत्या के लिए हिटमैन को हायर करने की कोशिश की थी. 2024 को आसिफ रजा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद से ट्रायल चल रहा था. बुधवार को ट्रायल के दौरान दोषी पाया गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ रजा ने बताया कि तेहरान में अपने परिवार को गार्ड्स से बचाने के लिए साजिश में शामिल होने के लिए मजबूर किया था.

ये भी पढ़ेंः Iran: भारत ने बचाया ईरान का दूसरा युद्धपोत! IRIS Lavan को कोच्चि में डॉकिंग की दी इजाजत, 183 क्रू मेंबर्स सेफ

कोर्ट ने पाया दोषी

आसिफ रजा के मुताबिक, वह किसी को मारने का आदेश नहीं दिया था, लेकिन उसने बताया कि ईरानी कॉन्ट्रैक्ट ने साजिश के संबंध में तीन लोगों (राष्ट्रपति ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व UN एम्बेसडर निक्की हेली) का जिक्र किया था. फिलहाल, आसिफ रजा पर ट्रांसनेशनल आतंकवाद और पैसों के लिए हत्या के आरोप में दोषी ठहराया गया है. लेकिन अभी तक इस मामले में कितनी सजा होगी, इसका एलान नहीं हुआ है. संभावना है आसिफ रजा को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है.

Exit mobile version