Vistaar NEWS

गढ़चिरौली एनकाउंटर में अब तक 7 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का कमांडर प्रभाकर भी मारा गया

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

CG News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. गढ़चिरौली पुलिस और CRPF ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस मुठभेड़ में छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का सबसे बड़ा और खतरनाक नक्सली कमांडर प्रभाकर भी मारा गया है. प्रभाकर गढ़चिरौली डिविजनल कमेटी का प्रभारी था. प्रभाकर के साथ उसकी टीम के अन्य 6 नक्सली भी मारे गए हैं. इन सभी नक्सलियों पर 71 लाख रुपए का इनाम था.

गुरुवार को शुरू हुई थी मुठभेड़

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर, फोडेवाड़ा गांव से 05 किलोमीटर दूर गुरुवार को शुरू हुई थी. गोलीबारी में एक C-60 पुलिस कमांडो दीपक चिन्ना भी शहीद हो गए. दीपक चिन्ना मडावी की 38 साल के थे. जो अभी अहेरी में रहते थे और मूल रूप से मंडरा, दमरांचा, तालुका अहेरी के रहने वाले थे, ऑपरेशन के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.

वहीं, इस मुठभेड़ में एक और जवान जोगा मदवी में गोली लगने से घायल हो गए. वे किष्ट्यापल्ली के रहने वाले हैं. उन्हें एयरलिफ्ट करके लाया गया था. वे खतरे से बाहर हैं.

प्रभाकर समेत 7 नक्सली ढेर

इस मुठभेड़ में खूंखार नक्सली प्रभाकर समेत 7 नक्सली ढेर हो गए हैं. इन नक्सलियों पर कुल 71 लाख रुपए का इनाम घोषित था.

ये भी पढ़ें- ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती सनरूफ कारें, फीचर भी हैं कमाल

जब्त किए गए हथियार और सामान

Exit mobile version