गढ़चिरौली एनकाउंटर में अब तक 6 नक्सली ढेर, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का कमांडर प्रभाकर भी मारा गया
सांकेतिक तस्वीर.
CG News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा गढ़चिरौली एनकाउंटर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. इसमें छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर इलाके का सबसे बड़ा और खतरनाक नक्सली कमांडर प्रभाकर भी मारा गया है. प्रभाकर गढ़चिरौली डिविजनल कमेटी का प्रभारी था. प्रभाकर के साथ उसकी टीम के अन्य 6 नक्सली भी मारे गए.
गुरुवार को शुरू हुई थी मुठभेड़
यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर, फोडेवाड़ा गांव से 05 किलोमीटर दूर गुरुवार को शुरू हुई थी. गोलीबारी में एक C-60 पुलिस कमांडो दीपक चिन्ना भी शहीद हो गए. दीपक चिन्ना मडावी की 38 साल के थे. जो अभी अहेरी में रहते थे और मूल रूप से मंडरा, दमरांचा, तालुका अहेरी के रहने वाले थे, ऑपरेशन के दौरान लगी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.
वहीं इस मुठभेड़ में एक और जवान जोगा मदवी में गोली लगने से घायल हो गए. वे किष्ट्यापल्ली के रहने वाले हैं. उन्हें एयरलिफ्ट करके लाया गया था. वे खतरे से बाहर हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…