CG Budget Session Highlights: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो गया है, जो 20 मार्च, 2026 तक चलेगा. सदन शुरू होने के बाद सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ.
25 फरवरी को इस अभिभाषण पर चर्चा होगी. इसके साथ ही वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. बजट कल यानी 24 फरवरी को पेश किया जाएगा. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
कल पेश होगा बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे. 26 और 27 फरवरी को बजट पर आम चर्चा होगी. इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक डिपार्टमेंट के हिसाब से ग्रांट डिमांड पर विचार किया जाएगा. पढ़े बजट सत्र की लाइव हाइलाइट्स-
CG Budget Session Live: सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई.
CG Budget Session Live: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया.
CG Budget Session Live: बजट सत्र में राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण खत्म
CG Budget Session Live: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो गया है. सबसे पहले राज्यपाल रमेन डेका का अभिभाषण हो रहा है.
राज्पाल के अभिभाषण की बड़ी बातें
CG Budget Session Live: बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, कवासी लखमा भी पहुंचे
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की पहले दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. वहीं सदन की कार्यवाही में विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे हैं. जहां उन्होंने बीजेपी विधायकों को गले लगाकर मुलाकात की.
CG Budget Session Live: सत्र से पहले कार्यमंत्रणा समिति की हुई बैठक
वहीं बजट सत्र से पहले स्पीकर रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में हुई. बैठक में सीएम साय, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत डिप्टी सीएम अरुण साव समेत मंत्री और समिति के सदस्य मौजूद रहे.
CG Budget Session Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, पहले दिन की कार्यवाही शुरू
