CG Budget Session Highlights: बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही पूरी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र
CG Budget Session Highlights: आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरु हो गया है, जो 20 मार्च, 2026 तक चलेगा. सदन शुरू होने के बाद सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ.
25 फरवरी को इस अभिभाषण पर चर्चा होगी. इसके साथ ही वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. बजट कल यानी 24 फरवरी को पेश किया जाएगा. इसके साथ ही सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
कल पेश होगा बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी, फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे. 26 और 27 फरवरी को बजट पर आम चर्चा होगी. इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक डिपार्टमेंट के हिसाब से ग्रांट डिमांड पर विचार किया जाएगा. पढ़े बजट सत्र की लाइव हाइलाइट्स-