Vistaar NEWS

Chhattisgarh: बस्तर में ढह रहा नक्सलवाद का ‘प्रतीक’, 3 साल में 300 से ज्यादा स्मारक किए गए ध्वस्त

Bastar

3 साल में 300 से ज्यादा स्मारक किए गए ध्वस्त

Chhattisgarh: बस्तर इलाका 40 से ज्यादा साल तक माओवादियों का गढ़ रहा. माओवादियों ने यहां बड़े इलाकों पर कंट्रोल रखा और सैकड़ों स्मारक बनवाए, जो इलाके में उनके दबदबे का प्रतीक बन गए थे. लेकिन पिछले तीन साल में हालात बदले हैं.

3 साल में 300 से ज्यादा नक्सल स्मारक ध्वस्त

सुरक्षाबलों ने अपने ऑपरेशन के दौरान 300 से ज्यादा माओवादी स्मारकों को भी ध्वस्त किया. ये स्मारक माओवादियों ने अपने नेताओं और सदस्यों की याद में बनवाए थे. इन्हें ध्वस्त करना इसलिए भी जरूरी हो गया था, क्योंकि प्रशासन हरगिज़ इस सोच को पनपने देना नहीं चाहता था.

यहां देखें आंकड़ें

ये भी पढ़ें- Raipur: रायपुर में दुकानों को लेकर बड़ी कार्रवाई, अब मौदहापारा मस्जिद से थाने तक लगेंगी संडे बाजार पर दुकानें, टाइमिंग तय

लोगों को डराने होता था स्मारकों का इस्तेंमाल – बस्तर आईजी

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादी स्मारकों और प्रतीकों को हटाना एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है. इसका मकसद माओवाद की वैचारिक पकड़ को खत्म करना, इलाके में सामान्य स्थिति बहाल करना, सुशासन को मजबूत करना और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है. माओवादियों के जरिए बनाए गए स्मारकों को हटाना उनके सिंबोलिक और दिमागी असर को खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम है.” उन्होंने आगे कहा, “पहले इन स्मारकों का इस्तेमाल माओवादी स्थानीय समुदायों में डर और दबदबा बनाए रखने के लिए करते थे. अब इन्हें हटाए जाने से साफ संदेश जाता है कि राज्य की वैध सत्ता और कानून का राज लगातार मजबूत हो रहा है और इलाके में माओवादियों का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है.”

Exit mobile version