Vistaar NEWS

CG Winter Session: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने बजट की संभावित तारीख घोषित की, फरवरी के आखिरी हफ्ते में पेश होगा

CG Winter Session 2025

शीतकालीन सत्र का चौथा दिन

Chhattisgarh Winter Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा का आखिरी दिन नेशनल हेराल्ड मामले पर सियासी संग्राम में तब्दील हो गया. सदन के भीतर तख्तियों और नारेबाजी से कार्यवाही बार-बार बाधित हुई, तो बाहर सड़कों पर कांग्रेस का प्रदर्शन दिखा.जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों और जवाबी हमलों के बीच सत्ता और विपक्ष आमने-सामने नजर आए.

फरवरी के आखिरी हफ्ते में पेश होगा बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजट 2026-27 की संभावित तारीख घोषित कर दी है. फरवरी के आखिरी सप्ताह में बजट पेश किया जाएगा.

हंगामें की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हंगामे का भेंट चढ़ गया.सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक सत्यमेव जयते लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे.स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने तख्तियों के साथ सदन में बैठने की अनुमति देने से इंकार करते हुए इसे असंसदीय करार दिया. इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी रहा, जिससे कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.हंगामे के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए.

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

पूर्व CM भूपेश बघेल ने नेशनल हेराल्ड मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है. जवाब में मंत्री अजय चंद्राकर ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई.इसी बीच विपक्ष ने जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर स्थगन प्रस्ताव रखा, लेकिन आसंदी ने परीक्षण के बाद इसे अग्राह्य घोषित कर दिया.इसके बाद कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी कांग्रेस विधायक स्वमेव निलंबित माने गए. प्रश्नकाल के बार-बार बाधित होने पर स्पीकर ने विपक्ष के व्यवहार की कड़ी निंदा की.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025: शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन हंगामे का भेंट चढ़ गया.सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायक सत्यमेव जयते लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे.स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने तख्तियों के साथ सदन में बैठने की अनुमति देने से इंकार करते हुए इसे असंसदीय करार दिया. इसके बावजूद विपक्ष का विरोध जारी रहा, जिससे कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025 Live: वंदेमातरम की चर्चा पर CM साय ने जताया आभार

राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धन्यवाद जताया है. उन्होंने कहा कि गौरवगाथा का वर्णन करना देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी का आभार संसद में इस विषय पर चर्चा कराया. शहीद इस गीत के साथ फांसी को स्वीकार कर लेते थे. तत्कालीन सरकार ने तुष्टिकरण के लिए तोड़-मरोड़ दिया. कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति करना था, क्योंकि कुछ मुस्लिम लीग के लोगों को इस बात से दिक्कत थी. जो समाज इतिहास से समझ नहीं लेता उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है. आज इस अवसर सभी महापुरुषों को याद करता हूं. वंदेमातरम हमें चेतना से जोड़ता है.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025: छग विधानसभा के शीतकालीन सत्र में राष्ट्रगीत वंदेमातरम पर सदन में चर्चा की शुरुआत हुई है. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के वक्तव्य से चर्चा शुरू हुई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वंदेमातरम पर वक्तव्य दिया. उन्होंने कहा कि भारत में भूमि को मां के रूप में मानते हैं, मुस्लिम लीग के लोग आपत्ति कर रहे थे. वंदे मातरम की मूल स्वरूप को स्वीकार नहीं किया गया.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025: कांग्रेस ने लगाए सत्यमेव जयते का नारा

स्थगन आग्राह्य होने पर विपक्ष ने सदन में जोरदार नारेबाजी की. विपक्षी सदस्य गर्भगृह में पहुंचे हैं. विपक्षी सदस्यों ने सत्यमेव जयते का नारा लगाया. इसके साथ ही जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करना बंद करो…भारत माता की जय…वंदेमातरम का लगाया नारा…महात्मा गांधी जय का नारा भी लगाया.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025: भूपेश बघेल ने सदन में उठाया केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा

पूर्व CM भूपेश बघेल ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया. वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि इसकी चर्चा यह नहीं हो सकती है. इसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस तेज हो गई है. भूपेश बघेल ने तमनार पेड़ कटाई, लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया. वहीं स्पीकर डॉ रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्म किया. परीक्षण के बाद आसंदी ने स्थगन प्रस्ताव अस्वीकार लगाया.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025 Live: अजय चंद्राकर बोले- गांधी परिवार के नौकर चाकर लोगों के लिए जगह नहीं

आज सदन की कार्यवाही विपक्ष के हंगामा के कारण दो बार स्थगित हो चुकी है. वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा- बार-बार सदन का उल्लंघन कर रहे हैं. गांधी परिवार के नौकर चाकर लोगों के लिए जगह नहीं है. कांग्रेस के विधायक अभी भी पोस्टर लगाकर कर रहे प्रदर्शन हैं.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025 Live: विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू, पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक

सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई. वहीं एक बार फिर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली. कांग्रेस के विधायक तख्ती लेकर अभी भी मौजूद हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- प्रश्नकाल बाधित न करें. शरीर पर जो पोस्टर लगाकर आए हैं उसको निकाल कर प्रवेश करें. विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए फिर स्थगित की गई.

श्वेक्षा पाठक

Chhattisgarh Winter Session 2025 Live: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन

आज कांग्रेस विधायक तख्ती लेकर विधानसभा पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों को कहा – तख्ती बाहर रखकर आइए. नियम के विपरीत कर रहे है. बता दें कि कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन कर रही है. वहीं कांग्रेस के विधायक सदन के अन्दर ‘सत्य मेव जयते’ के नारे लगा रहे हैं.

Exit mobile version