Vistaar NEWS

CG Board Exam: छत्तीसगढ़ में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं

education minister gajendra yadav

शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

CG News: दुर्ग ज़िले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 12वीं की बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से और 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी. इस साल जिले में कुल 30,420 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 10वीं के 16,857 और 12वीं के 13,563 छात्र-छात्राएं हैं.

छात्रों से मिले स्कूल शिक्षा मंत्री

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनको शुभकामनाएं दी. उन्होंने छात्रों से कहा है कि वे शांत और एकाग्र मन से परीक्षा दें. इसके अलावा, उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का भय या तनाव न रखें और कोई गलत कदम न उठाएं. परीक्षा जीवन का एक हिस्सा है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.

दुर्ग जिले में 135 परीक्षा केंद्र

परीक्षाओं के सुचारू और निष्पक्ष संचालन के लिए दुर्ग जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है. पहले इन्हें 27 थानों में सुरक्षित रखा जाएगा, उसके बाद निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की अनधिकृत पहुंच या गड़बड़ी की संभावना न रहे.

ये भी पढ़ें-CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान

दुर्ग जिले में कितने उड़न दस्ते गठित किए गए हैं?

वहीं जिला स्तर पर तीन उड़न दस्ते गठित किए गए हैं, जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और किसी भी तरह की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई करेंगे. स्कूलों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

Exit mobile version