Rajnandgaon News: राजनांदगांव के गौरीनगर में गायों के कटे हुए सिर मिलने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम आरोपियों के घर पहुंची और वहां बने अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया. इस कार्रवाई को लेकर इलके में काफी चर्चा रही.
Durg News: बता दें कि चरोदा के मैदान में पिछले 61 सालों से रावण दहन किया जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी कारीगरों द्वारा 55 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है. आज रावण दहन से पहले ही मैदान में मेले की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. प्रसाद के तौर पर मिठाइयां बनना भी शुरू हो गई हैं.
Durg News: जानकारी के अनुसार, 17 अक्टूबर की देर रात जेडी स्टील प्लांट में काम चल रहा था. इसी दौरान टिंडिस मशीन का नोजल नीचे आ गया और अधिक गर्म पिघला हुआ लोहा ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव के ऊपर गिर गया. पिघले लोहे की चपेट में आने से वह आग की लपटों में घिर गए और गंभीर रूप से झुलस गए.
Rajnandgaon Jubin Nautiyal Show Today: ‘राग नांदगांव’ कार्यक्रम की शुरुआत शाम से होगी. यातायात पुलिस के अनुसार शाम 6 से 8 बजे के बीच दिग्विजय स्टेडियम में भारी भीड़ होने की आशंका है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन सकता है. यातायात पुलिस ने लोगों से 4:30 से 6:00 बजे के बीच स्टेडियम पहुंचने की अपील की है.
दुर्ग. हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, रक्षा अध्ययन, कृषि विज्ञान और भारतीय व विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के नए अवसर मिलेंगे.
Dongargarh Navratri Traffic Advisory: दुर्ग, बालोद और धमतरी से आने वाले भारी वाहन गुंडरदेही, अर्जुन्दा, सुरगी और हल्दी मार्ग से राजनांदगांव बायपास पहुंचेंगे. बालोद से आने वाले वाहन मोहारा बायपास का इस्तेमाल करेंगे. खैरागढ़ के भारी वाहनों को गठुला मार्ग से निकाला जाएगा.
Rajnandgaon Rape Case: पुलिस विभाग से मिली ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, आरोपी रौनक सूरत से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पहुंचा. वहां उसने एक किसी प्राइवेट होटल में कमरा बुक किया और साजिश के तहत पीड़िता को मिलने के बहाने उस होटल में बुलाया. पीड़िता के वहां पहुंचने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.
CG News: राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने दुर्ग से हरिद्वार और महाराष्ट्र के गोंदिया से छत्तीसगढ़ होते हुए कटरा तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग रखी है. दोनों ट्रेनों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है. उन्होंने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए ये मांग की गई है.
Dongargarh Murder Case: यह पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है. DSP सुमन जायसवाल के अनुसार, यह घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 8.30 से 9.30 बजे के बीच की है. अज्ञात हमलावर कमला सोनकर के घर में घुसे और उन्होंने धारदार हथियार से मां कमला और बेटे हितेन्द्र सोनकर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
Kawardha News: बता दें कि 8 अक्टूबर को भारतीय किसान संघ के आह्वान पर प्रदेशभर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था. कबीरधाम जिले में भी किसान ट्रैक्टर रैली निकालकर सड़कों पर उतरे और कई प्रमुख मार्गों पर चक्काजाम किया.