Vistaar NEWS

Durg News: भिलाई नगर निगम में 12.66 करोड़ के पेवर ब्लॉक कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा पार्षदों ने उठाए सवाल

Durg paver block corruption

भाजपा पार्षद भिलाई नगर निगम पर लगाए आरोप

Durg News: भिलाई नगर निगम की परियोजना शाखा में करीब 12 करोड़ 66 लाख रुपए के पेवर ब्लॉक कार्यों में संगठित भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. इस मामले को लेकर भाजपा के पार्षदों ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता आयोजित कर नगर निगम प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पत्रकार वार्ता में भाजपा भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि नगर निगम के 24 भाजपा पार्षद भी उपस्थित थे.

भाजपा भिलाई जिला प्रभारी ने क्या आरोप लगाया?

ये भी पढ़ें-नक्सलवाद के खात्मे का काउंडाउन शुरू, आगे की रणनीति और सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने की हाईलेवल मीटिंग, विकास पर भी हुई चर्चा

भाजपा नेता बोले- भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे

वहीं भाजपा पार्षद संतोष मौर्य ने बताया कि पिछले 23 महीनों में परियोजना शाखा के माध्यम से पेवर ब्लॉक के कार्य स्वीकृत किए गए और उनका भुगतान भी हुआ, लेकिन इस प्रक्रिया में भारी वित्तीय अनियमितताएं, नियमों की खुली अनदेखी और भ्रष्ट आचरण सामने आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित दस्तावेजों को दबाने और गायब करने की कोशिश की जा रही है.
भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी आठ-नौ महीनों में नगर निगम चुनाव होने वाले हैं और वे इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर कथित भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे.

Exit mobile version