Vistaar NEWS

Naxal Encounter: बीजापुर में सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

Naxal Encounter

नक्सल मुठभेड़

Naxal Encounter: बीजापुर के इंद्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षाजवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए हैं. दोनों नक्सलियों के शव को फोर्स ने बरामद किया है. वहीं मारे गए नक्सलियों के पास से SLR और इंसास राइफल बरामद हुआ है.

सुरक्षा जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

जिला बीजापुर के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान आज सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड हुई.

दो नक्सलियों के शव बरामद

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सर्च के दौरान 02 वर्दीधारी माओवादी के शव एवं मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, INSAS Rifle एवं 12 बोर Rifle जैसे हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई.

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि क्षेत्र मे सर्च अभियान जारी है. विस्तृत रिपोर्ट पृथक से अवगत कराई जायेगी.

Exit mobile version