Vistaar NEWS

CG News: दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती, अब तक 3 गिरफ्तार, जोधपुर के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

CG News

दुर्ग पुलिस ने दी जानकारी

CG News: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार किया है, जबकि राजस्थान के जोधपुर निवासी आरोपी अचला राम जाट फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीम जोधपुर रवाना की गई है.

5 एकड़ में हो रही थी अवैध अफीम की खेती

दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि यह अवैध खेती समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में की जा रही थी. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच छिपाकर अफीम के पौधे लगाए गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए. इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, फॉरेंसिक साइंस लैब, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग को सूचना देकर संयुक्त कार्रवाई की गई. वहीं दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि राजस्व अधिकारियों तहसीलदार, आरआई और पटवारी की मौजूदगी में खेत का निरीक्षण किया गया. जांच में लगभग 5 एकड़ 62 से 65 डिसमिल क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये आंकी जा रही है.

ये भी पढ़ें- CG News: जगदलपुर में प्रेमिका को रंग लगाने के शक में प्रेमी ने दो युवकों की चाकू मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अब तक 3 गिरफ्तार, जोधपुर के आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

प्रशासन द्वारा अवैध फसल को नष्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. उन्होंने ने कहा कि अचला राम जाट इस पूरी खेती का मुख्य प्लॉटर है, जिसने खेत को लीज पर लेकर मजदूरों के जरिए अफीम की खेती कराई थी. खेत में काम कर रहे कुछ मजदूर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ जारी है. उन्होंने ने कहा कि जांच के दौरान इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है. एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 और 19 के तहत यह गैर-जमानती अपराध है, जिसमें 10 से 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है.

Exit mobile version