Durg CAF Jawan Kidnapping: गोकुल नगर पहुंचने के बाद आरक्षक के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बनाकर रखा गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए महिला और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
Durg News: स्क्रैप के सोर्स और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा कि बरामद रेल पटरियां बीएसपी से किस तरह गोदाम तक पहुंचीं और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.
Hanu Nayak Arrest: चाइल्ड हेल्पलाइन की काउंसलर ममता साहू और परियोजना समन्वयक चंद्रप्रकाश पटेल ने भी आरोपी पर महिला से मारपीट, गाली-गलौज और झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप लगाए थे.
Durg News: न पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया. महिला मित्र से कथित तौर पर मिसबिहेव किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया.
Ambikapur News: अंबिकापुर से दुर्ग जाने वाली ट्रेन पिछले करीब तीन महीने से लगातार देरी से चल रही है. निर्धारित समय से रोजाना 2 से 3 घंटे की देरी से ट्रेन पहुंचने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी नेता कैलाश मिश्रा ने भी ट्रेन की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है. समस्या का समाधान नहीं होने पर जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है.
Durg: दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Durg: भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु मजदूर के ऊपर गिर गई. हादसे में 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया.
Durg: दुर्ग में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है. इसी के साथ खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की निगरानी भी तेज हो गई है. भिलाई के बैकुंठधाम पावर हाउस क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक मिठाई निर्माण इकाई को सील कर दिया.
CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने लोटे चोको पाई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसके उत्पादन और बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी है. खाद्य उत्पाद के सैंपल की लैब जांच में इसे आमानक पाया गया, जिसके बाद विभाग ने यह कदम उठाया है.
Durg: दुर्ग जिले के भिलाई में साइबर ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और समाजसेवी सुधा मूर्ति के नाम के विज्ञापन दिखाकर निवेश से जुड़े कई दावे किए और एक रिटायर्ड बीएसपी कर्मचारी से 45 लाख रुपए ऐंठ लिए.