Durg News: संसद भवन में 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. इस बजट को लेकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला स्थित भाजपा कार्यालय में विस्तृत चर्चा आयोजित की गई. इस दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने बजट को आम आदमी के विकास पर केंद्रित बताते हुए कहा कि इसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि यह बजट साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है और देश को रिफॉर्म एक्सप्रेस पर नई ऊर्जा व गति प्रदान करेगा.
मंत्री गजेंद्र यादव ने बजट को लेकर क्या कहा?
- मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि पहली बार हथकरघा क्षेत्र के लिए बड़ा बजट प्रावधान किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के लगभग 7 लाख पंजीकृत बुनकरों को फायदा मिलेगा.
- साथ ही जिला मुख्यालय के शासकीय अस्पतालों को अपग्रेड कर आपातकालीन और ट्रॉमा यूनिट विकसित करने की योजना है, ताकि मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार मिल सके.
- पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 20 हजार पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइडों के कौशल विकास का प्रावधान किया गया है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
- गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, आयुर्वेद AIIMS की स्थापना, आयुर्वेद उत्पादों को प्रोत्साहन और औषधि प्रशिक्षण शाला के निर्माण जैसे कदम स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करेंगे.
- पशु चिकित्सा के निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु पूंजी सब्सिडी सहायता योजना भी लाई जाएगी.
- उन्होंने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपS के निवेश और मैन्युफैक्चरिंग हब स्थापित करने से उद्योग व रोजगार को गति मिलेगी.
ये भी पढ़ें- Durg: बीमारी ठीक कराने के नाम पर ‘कंवर्जन’ का खेल, 2 महिलाएं गिरफ्तार
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट को शेखचिल्ली का शोरबा बताए जाने पर निशाना साधते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछली सरकार को पहले अपनी योजनाओं का मूल्यांकन करना चाहिए, उसके बाद ही आरोप लगाने चाहिए.
