Vistaar NEWS

Bilaspur: बिलासपुर के कई बड़े स्कूलों में अपार आईडी अपडेट कराने में लापरवाही, कलेक्टर ने मान्यता रद्द करने का भेजा नोटिस

CG News

इन स्कूलों को मिला नोटिस

Bilaspur: बिलासपुर शहर के कई बड़े स्कूलों को कलेक्टर ने नोटिस भेजा है. जहां इन स्कूलों ने बच्चों का अपार आईडी अपडेट नहीं किया है. यह ऐसे ही स्कूल है जो नियम और कानून को तोड़ रहे हैं और यही कारण है कि कलेक्टर ने इन्हें मान्यता रद्द करने की चेतावनी भेजी है. भेजे गए नोटिस में स्पष्ट लिखा है कि यदि समय पर यह काम नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में उनकी मान्यता पर भी खतरा है.

बिलासपुर के कई बड़े स्कूलों में अपार आईडी में लापरवाही

इन स्कूलों में बिलासपुर के ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, जैन इंटरनेशनल स्कूल, लोयोला स्कूल ड्रीमलैंड स्कूल और ऐसे कई स्कूल शामिल है जिन्होंने अपार आईडी की सरकारी पोर्टल पर बच्चों का डाटा अपडेट नहीं किया है इसके कारण ही सरकारी तौर पर इन बच्चों की पहचान फिलहाल नहीं हो पा रही है.

कलेक्टर ने मान्यता रद्द करने का भेजा नोटिस

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सबसे पहले इसकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारियों से मांगी थी इसके बाद उन्होंने सीधे तौर पर 15 से अधिक स्कूलों को नोटिस भेज कर अपार आईडी अपडेट करने और सरकारी नियम कानून का पालन करने की बात लिखी है. दूसरी तरफ नोटिस मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन बच्चे और उनके परिजनों को स्कूल बुला रहे हैं और अपने-अपने बच्चों की अपार आईडी और आधार कार्ड मंगवाकर इसे अपडेट करने का कह रहे हैं. समय पर स्कूल प्रबंधन इस नियम का पालन करते नहीं दिख रहे हैं जिसके कारण ही जिला प्रशासन गंभीर हुआ है और स्कूलों की गैर गंभीरता उजागर करते हुए.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! Chhattisgarh में 5000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर आया अपडेट, स्कूल शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा विज्ञापन

इन्हें ठीक तरह से स्कूल चलाने और समय पर सब कुछ ठीक रखने की बात कह रहा है. कुल मिलाकर देखने वाली बात होगी कि कब तक अधूरी अपार आईडी का काम स्कूल प्रबंधन पूरा करवाता है, और क्या ऐसा नहीं करने पर जिला प्रशासन किसी स्कूल की मान्यता रद्द करता है.

Exit mobile version