Vistaar NEWS

CG News: दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कई जिलों से बरामद 202 गुम मोबाइल फोन, एसएसपी ने मालिकों को सौंपे

Police in Durg have recovered 202 lost mobile phones.

दुर्ग में पुलिस ने बरामद किए गुम हुए 202 मोबाइल फोन

CG News: दुर्ग जिले में पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत 202 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए. इन मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है. एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए इन मोबाइल फोन को ट्रैक किया और सफलतापूर्वक जब्त किया.

एसएसपी ने मालिकों को लौटाए मोबाइल फोन

दरअसल सोमवार को सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी विजय अग्रवाल ने मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए. लंबे समय बाद अपने फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस की इस पहल की सराहना की. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा, लेकिन पुलिस की सक्रियता से यह संभव हो सका.

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से बरामद हुए मोबाइल फोन

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि जिन मोबाइलों का सीईआईआर पोर्टल में पंजीकरण कराया गया था, उन्हें पुलिस टीम ने लगातार ट्रेस कर बरामद किया. ये मोबाइल छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों से प्राप्त हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा बेमेतरा, बालोद और कांकेर से बरामदगी हुई है. इसके अलावा कुछ मोबाइल अन्य राज्यों से भी खोजकर लाए गए.

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराएं और स्थानीय थाने में जाकर ओटीपी नंबर व आवश्यक जानकारी साझा करें. इससे पुलिस को मोबाइल ट्रैक करने में आसानी होती है. पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने और किसी भी साइबर अपराध की सूचना तुरंत देने की भी सलाह दी है.

ये भी पढे़ं- Ambikapur: अंबिकापुर में बनेगा BJP का हाईटेक कैंपस, CM साय ने किया भूमिपूजन, दो करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Exit mobile version