Vistaar NEWS

Railway Special Train: छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अच्छी खबर, 18 दिसंबर से नए साल तक बिलासपुर से चलेगी विंटर स्पेशल ट्रेन

train

फाइल इमेज

Railway Special Train: सर्दियों की छुट्टियों में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिलासपुर-वलसाड के बीच विंटर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन कुल 4-4 फेरे लगाएगी और सप्ताह में एक दिन चलेगी. इससे यात्रियों को कंफर्म सीट/बर्थ मिलने की सुविधा होगी.

विंटर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 08243 बिलासपुर से वलसाड शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 18 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक चलाई जाएगी. यह हर गरुवार को बिलासपुर से रवाना होगी. वहीं, गाड़ी संख्या 08244 वलसाड से बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल ट्रेन 19 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन हर शुक्रवार को वलसाड से रवाना होगी.

कहां-कहां रुकेगी ट्रेन

दोनों स्पेशल ट्रेन भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, मल्कापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, व्यारा, उदवाडा, भिलाड और वेलेस्टर स्टेशन में रुकेंगी.

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य श्रेणी, 10 स्लीपर क्लास, 2 थर्ड एसी और 1 सेकंड एसी के कोच शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- रायपुर से सिर्फ 20 KM दूर! नदी के किनारे सुकून से बीतेगा दिन, पिकनिक के लिए बेस्ट है ये जगह

देखें ट्रेन का टाइम टेबल

08243 बिलासपुर-वलसाड शीतकालीन स्पेशल (हर गुरुवार)

08244 वलसाड-बिलासपुर शीतकालीन स्पेशल (हर शुक्रवार)

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: जमीन की गाइडलाइन दर को लेकर सरकार ने कई आदेश लिए वापस, जानें क्या हुआ बदलाव

Exit mobile version