Utility News

EPFO New Rule

EPFO धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ATM और UPI से तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग शुरू

EPFO ATM UPI PF Withdrawal: UPI से पैसा निकालने की यह सुविधा EPFO के बड़े टेक्नोलॉजी अपग्रेड EPFO 3.0 का हिस्सा है. पहले माना जा रहा था कि इसे फरवरी 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जब सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की अगली बैठक होगी. लेकिन अब नई रिपोर्ट में इसके दिसंबर तक आने की बात कही जा रही है.

GTA 6

GTA 6 में बेंगलुरु का बड़ा योगदान, 1600 से ज्यादा भारतीय डेवलपर्स ने निभाई अहम भूमिका

GTA 6 Bengaluru Developers Contribution: GTA 6 गेम लॉन्च होने से पहले सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसके बारे में कुछ जानकारियां दीं. उन्होंने बताया कि सिर्फ विदेशी कंपनी ही नहीं, बल्कि भारत के लोगों ने भी GTA 6 में बड़ी भूमिका निभाई है. सांसद तेजस्वी सूर्या के अनुसार, बेंगलुरु में Rockstar India की एक टीम बनी हुई है, जिसने GTA 6 गेम का एक बड़ा और अहम हिस्सा तैयार किया है.

Aadhar Card

आधार कार्ड में घर बैठे क्या-क्या बदलता है और किसके लिए जाना पड़ेगा केंद्र, जानिए पूरी डिटेल

Aadhaar Card Update: आजकल बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. इसलिए आधार में कोई गलती हो या पता बदल गया हो तो उसे समय पर सही कराना बहुत जरूरी हो जाता है. ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि आधार में कुछ भी बदलने के लिए आधार केंद्र जाकर लंबी लाइन में लगना पड़ेगा. लेकिन यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार कई जरूरी जानकारियां आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही आसानी से बदल सकते हैं.

LPG Cylinder

LPG सिलेंडर के 75 लाख ग्राहक हुए कम, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल, जानें क्या है वजह

LPG Cylinder: एलपीजी ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सबसे बड़ी वजह सरकार की ओर से शुरू की गई वेरिफिकेशन प्रोसेस मानी जा रही है. घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया है. इसके जरिए गैस कनेक्शन की जानकारी और ग्राहक की पहचान की जांच की जा रही है.

Vande Bharat Sleeper Train

वंदे भारत में दरवाजे बंद होने पर अंदर फंस गए हैं, घबराएं नहीं, ऐसे बचें जुर्माने और परेशानी से

Vande Bharat Closed Doors Rules: अगर ट्रेन प्लेटफॉर्म से चल चुकी है, तो दरवाजा खोलने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत टीटीई या कोच अटेंडेंट से संपर्क करें. उन्हें पूरी बात बताएं कि आप किसी परिजन को छोड़ने आए थे और गलती से ट्रेन में रह गए. सही जानकारी देने से रेलवे कर्मचारी नियमों के अनुसार आपकी मदद कर सकते हैं.

EPFO New Rule

EPFO का बड़ा फैसला, अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा, रिटायरमेंट के बाद किस्तों में मिलेगी राशि

EPFO Retirement SWP Facility: नए नियम के अनुसार, पीएफ खाताधारकों को अपने कुल बैलेंस का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा खाते में बनाए रखना होगा. बाकी 90 प्रतिशत रकम जरूरत के अनुसार निकाली जा सकेगी. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, तो उसे सिर्फ 1 लाख रुपये खाते में रखने होंगे. वहीं, बाकी 9 लाख रुपये निकालने की सुविधा मिलेगी.

Emergency Number

महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, परेशानी में तुरंत मिलेगी मदद

Emergency Helpline Numbers India: महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं. इनके जरिए शिकायत दर्ज कराने, आपातकालीन सहायता और जरूरी जानकारी प्राप्त क जी सकती है. इनमें से कई सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं. आइए जानते हैं इन जरूरी नंबरों के बारे में.

Vivo V80 FE mobile

7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएगा Vivo का नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Vivo V80 FE Features: Vivo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस स्मार्टफोन की ग्लोबल एंट्री का संकेत दिया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और उपलब्धता वाले देशों की जानकारी नहीं दी है. सामने आए टीजर में फोन का रियर डिजाइन दिखाई दिया है. यह स्मार्टफोन Sparkling Gold कलर में नजर आया है.

ATM Failed Transaction Rule

ATM से कैश नहीं निकला, फिर भी कट गए पैसे? अब बैंक देगा हर दिन 100 रुपये

ATM Cash Not Dispensed Penalty: RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार, बैंक को अधिकतम 5 से 6 वर्किंग डेज के अंदर कटी हुई पूरी रकम ग्राहक के खाते में वापस करनी होती है. इस दौरान बैंक अपने स्तर पर ATM का रिकॉर्ड जांचता है. अगर जांच में पता चलता है कि कैश नहीं निकला था, तो पैसा अपने आप वापस आ जाता है.

instagram

Instagram पर अब नहीं दिखेगा अश्लील और हिंसक कंटेंट, Meta ने बदला एल्गोरिदम

Instagram Explicit Content Restrictions: भारत सरकार के सुझाव के बाद Meta ने Instagram के कंटेंट एल्गोरिदम में बड़ा बदलाव किया है. अब Instagram पर अश्लील और हिंसक कंटेंट कम दिखाया जाएगा. यह बदलाव उन अकाउंट्स की पोस्ट पर लागू होगा, जिन्हें यूजर फॉलो नहीं करता है. इसमें Reels और Main Feed दोनों शामिल होंगे.

ज़रूर पढ़ें