Vistaar NEWS

CG News: दुर्ग में सिख परिवार की ‘घर वापसी’, 7 साल बाद मूल धर्म में लौटे मनजीत सिंह

Sikh family returns home

सिख परिवार की घर वापसी

CG News: दुर्ग जिले के खुर्सीपार क्षेत्र में आज एक भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब 5 से 7 वर्षों तक ईसाई धर्म अपनाए रखने वाला एक सिख परिवार पुनः अपने मूल सिख धर्म में लौट आया. परिवार के मुखिया मनजीत सिंह ने संगत के सामने खुलकर बताया कि वर्षों पहले उनकी बेटी की बीमारी के दौरान कुछ लोगों ने इलाज और चमत्कारिक रूप से ठीक होने का भरोसा दिलाया था. उसी भरोसे और कठिन परिस्थितियों में उन्होंने ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया था. वहीं अब उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर पुनः सिख धर्म अपना लिया है.

आत्ममंथन के बाद लिया मूल परंपरा में लौटने का निर्णय

समय के साथ परिवार ने आत्ममंथन किया और अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटने का निर्णय लिया. मनजीत सिंह ने सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह से संपर्क कर अपनी इच्छा जताई. इसके बाद सुपेला के गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया. कीर्तन, अरदास और गुरबाणी के मधुर स्वरों के बीच पूरे विधि-विधान से परिवार की धर्म में वापसी कराई गई. संगत की उपस्थिति में यह क्षण बेहद भावुक रहा, कई लोगों की आंखें नम दिखीं.

वहीं मनजीत सिंह ने कहा कि मैं पिछले 5 से 7 वर्षों से ईसाई धर्म में था, लेकिन अब अपने सिख धर्म में लौटकर सच्चा सुकून मिल रहा है. मैं समाज का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे दोबारा अपनाया. उन्होंने अन्य लोगों से भी अपने मूल धर्म और परंपराओं से जुड़े रहने की अपील की.

सामाजिक और आध्यात्मिक जुड़ाव की पुनर्स्थापना

इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह केवल एक परिवार की वापसी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव की पुनर्स्थापना है. उन्होंने घोषणा की कि परिवार के बच्चों को सिख सेवा समिति में जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़े रहें. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां संगत ने परिवार के इस नए आरंभ के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढे़ं- CG News: ‘ये अज्ञान और दुर्गति का बजट है’, भूपेश बघेल बोले- इसमें किसान और महिलाओं के लिए कुछ नहीं

Exit mobile version