Vistaar NEWS

CG News: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के पैतृक गांव में घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’, AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

CG News

सांसद संदीप पाठक के घर के बाहर प्रदर्शन

CG News: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने हो गए. जिसे लेकर छत्तीसगढ़ का भी सियासी पारा बढ़ गया है. इस फैसले से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुंगेली जिले में उनके पैतृक गांव बटहा में घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए घर की दीवार पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना विरोध जताया.

सांसद संदीप पाठक के घर के बाहर लिखा ‘गद्दार’

जानकारी के मुताबिक, बड़ी संख्या में जुटे आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक पर धोखाधड़ी और अवसरवाद का आरोप लगाते हुए उनके घर के बाहर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने यह भी लिखा कि संदीप पाठक थिंक टैंक नहीं, सैप्टिक टैंक निकले. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है.

राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत 7 सासदों ने छोड़ी थी पार्टी

बता दें कि 24 अप्रैल राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव ने भाजपा में शामिल होने की जानकारी दी थी. साथ ही अपने साथ कुल सांसदों का समर्थन का भी दावा किया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता भी हैं. पार्टी छोड़ने वाले 7 में से 6 पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं. जबकि एक दिल्ली से है.

ये भी पढ़ें- Bilaspur: खेल मैदान को कमर्शियल बनाने का मामला, अब हाई कोर्ट पहुंचा साइंस कॉलेज मैदान आवंटन का विवाद

राज्यसभा सभापति ने राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत आप के 7 बागी सांसदों को BJP में शामिल होने की मंजूरी दे दी है. राज्यसभा ने आम आदमी पार्टी के 7 बागी सांसदों को बाजपा का सांसद मान लिया है. इसे लेकर राज्यसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

Exit mobile version