Vistaar NEWS

CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में दोपहर 12 बजे से 4 PM तक बंद रहेंगे सभी ट्रैफिक सिग्नल, भीषण गर्मी के बीच निर्देश जारी

CG News

File Image

CG News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं बिलासपुर में भी तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया है. जिसे देखते हुए बिलासपुर पुलिस प्रशासन फैसला लिया है कि शहर में दोपहर 12 बजे से 4 तक सभी सिग्नल बंद रहेंगे.

दोपहर 12 बजे से 4 PM तक बंद रहेंगे सभी ट्रैफिक सिग्नल

एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है. पुलिस के मुताबिक वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के दौरान अत्यंत भीषण गर्मी एवं तापमान में वृद्धि को देखते हुए महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठजनों, दिवयांगों, बीमार एवं अस्वस्थय सहित आमजनों को आवागमन के दौरान सिग्नल में रूकने से तेज धूप का सामना करना पड़ता है.

जानें कब से होगा लागू?

17 अप्रैल से दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक सभी चौक चौराहों के सिग्नल को अस्थाई रूप से बंद की जाएगी. ताकि आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक जाते समय मार्ग में पड़ने वाले चौक चौराहो में लगे हुए सिग्नलके पास रूकना ना पड़े और इस भीषण गर्मी में तेज धूप एवं लू का सामना न करना पड़े.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version