Vistaar NEWS

Ambikapur: विधायक राम कुमार टोप्पो का अलग अंदाज, किसानों के बीच पहुंचे, फिर चबूतरा पर बैठकर सुनी समस्या

CG News

चबूतरे पर बैठकर राम कुमार टोप्पो ने सुनी समस्याएं

CG News: सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का एक अलग और जनसरोकार से जुड़ा अंदाज उस समय देखने को मिला, जब वे प्रोटोकॉल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान मांगरी इलाके में उनका काफिला अचानक रुक गया. इसके बाद वे किसानों के बीच पहुंचे और चबूतरे में बैठकर उनकी समस्या सुनी.

चबूतरे पर बैठकर राम कुमार टोप्पो ने सुनी समस्याएं

विधायक राम कुमार टोप्पो ने सीतापुर के मांगरी इलाके में चबूतरे में बैठकर किसानों की समस्या सुनी. किसान खाद के लिए परेशान थे, उन्हें खाद लेने 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था. किसानों की समस्या सुनकर विधायक ने अफसरों से बात की. इसके बाद मंगारी इलाके के किसानों को खाद मंगारी में ही उपलब्ध कराने अफसरों को फोन पर निर्देशित किया. अब किसानों को खाद लेने के लिए 10 किलोमीटर दूर सेदम गांव नहीं जाना पड़ेगा.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version