राजनांदगांव: भर्रेगांव में मकान की छत गिरने से मलबे में दबे मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला रेस्क्यू

CG News: राजनांदगांव जिले के भर्रेगांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर में छज्जाऔर छत का काम कर रहे 58 वर्षीय मजदूर के ऊपर अचानक छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया.
SDRF team conducting a rescue operation

रेस्‍क्यू करती एसडीआरएफ की टीम

CG News: राजनांदगांव जिले के भर्रेगांव में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर में छज्जाऔर छत का काम कर रहे 58 वर्षीय मजदूर के ऊपर अचानक छत गिर गई, जिससे वह मलबे में दब गया. करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

छत गिरने से दबा मजदूर

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष यादव पिता गेंदू राम यादव, निवासी भर्रेगांव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह आज अपने घर में छज्जा और छत का काम कर रहा था. इसी दौरान अचानक छत भरभराकर उसके ऊपर गिर गई और वह मलबे के नीचे दब गया.

दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की जानकारी मिलते ही सुरगी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने संतोष यादव को मलबे से बाहर निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी.

गांव में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम छाया हुआ है. एक हादसे ने परिवार से उसका सहारा छीन लिया और पूरे गांव को गमगीन कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

📺 Vistaar News Live TV