Ambikapur: अंबिकापुर में विस्तार न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है. विस्तार न्यूज़ ने खबर दिखाया था कि किस तरीके से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निजी मार्केटिंग कंपनी के लिए प्रचार प्रसार का काम कर रहे हैं इसका वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक ने जांच टीम बनाई और स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ को सस्पेंड कर दिया है. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉक्टर अनिल शुक्ला ने बताया कि विस्तार न्यूज़ में खबर दिखाया गया बताया था कि धौरपुर क्षेत्र के पडौली उप स्वास्थ्य केंद्र में RHO स्वयंवर सिंह के द्वारा निजी मार्केटिंग कंपनी के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है इसे गंभीरता से लेते हुए जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया गया था.
लेकिन जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समय पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया गया इसके बाद दोबारा जांच टीम का गठन संयुक्त संचालक के द्वारा किया गया. जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्वयंवर सिंह को निलंबित कर दिया गया वहीं उनकी पत्नी और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रियंका सिंह को नोटिस जारी किया गया है.
RHO ने माफी मांगी, CMHO को JD ने जारी किया नोटिस
दूसरी तरफ जांच के दौरान RHO स्वयंवर सिंह ने कहा है कि उन्हें पता नहीं था की मार्केटिंग कंपनी का प्रचार प्रसार करना नियम विपरीत है उन्होंने इसके लिए जांच टीम के सामने माफी मांगी लेकिन नियम विपरित प्रचार प्रसार करने के के कारण संयुक्त संचालक ने निलंबन की कार्यवाही की है. दूसरी तरफ समय पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने और RHO का दो दो वेतन वृद्धि रोकने पर संयुक्त संचालक ने सीएमएचओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया है और कहा है कि आखिर आपके द्वारा किस आधार पर दो-दो वेतन वृद्धि रोका गया.
CMHO ने बचाने की कोशिश की, लापरवाह कर्मचारियों की संख्या बढ़ी
सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरे मामले में जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा दोषी स्वास्थ्य कर्मचारियों को बचाने की भरपूर कोशिश की गई, समय पर जांच रिपोर्ट जॉइंट डायरेक्टर के सामने प्रस्तुत नहीं किया गया लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए जॉइंट डायरेक्टर ने खुद ही जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराई, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्य की. माना जा रहा है कि मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा ऐसे कर्मचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है और वही वजह है कि लापरवाह कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है.
कई बार स्वास्थ्य केंद्रों में भी ड्यूटी के टाइम पर कर्मचारी गायब रह रहें है लेकिन उनके खिलाफ भी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है, सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग की हालत ग्रामीण इलाकों में ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें: पति बना हैवान: मऊगंज में पत्नी पर दरिंदगी की इंतहा, मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में घोंपी लोहे की सरिया, हालत नाजुक
