Vistaar NEWS

’31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ…’, नक्सलवाद के खात्मे पर बोले अमित शाह, इमली का भी चखा स्वाद

amit_shah_in_bastar_

अमित शाह

Bastar Naxalism Free Declaration: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. जहां आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर के नेतानार पहुंचे. यहां उन्होंने जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बस्तर के ज्यादातर कैंपों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा. जिससे बस्तर के लोगों को बहुमुखी विकास होगा. उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे को लेकर कहा 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.

31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ – अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने नेतनार में जनता को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खात्मे पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज सबके लिए ऐतिहासिक दिन हैं. नक्सलवाद खत्म करने में सबका योगदान है. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा केंद्र अब सेवा केंद्र है. आदिवासियों की सेवा करने का स्थल हैं. हर गांव में अब प्राथमिक स्कूल होंगे.

हमारा संकल्प सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना नहीं था. हम गरीबों को घर दे रहे हैं, राशन दे रहे हैं. अब किसी को रायपुर जाने की जरूरत नहीं. हर घर पानी पहुंचाने का काम हो रहा है. बस्तर में स्कूल उजाड़े गए. आज स्कूल खोले जा रहे हैं. धान का पैसा आपके बच्चों को विकास के लिए लगाइए. उन्होंने कहा कि देश आजाद हुआ, बस्तर को आजादी नहीं मिली. 31 मार्च 2026 को बस्तर आजाद हुआ.

बस्तर की इमली का भी चखा स्वाद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया. बस्तर से नक्सलवाद समाप्त होने के बाद पहली बार अमित शाह पहली बार बस्तर पहुंचे. शाह ने कहा कि बस्तर के ज्यादातर कैंपों को जन सुविधा केंद्र में बदला जाएगा.

जिससे बस्तर के लोगों को बहुमुखी विकास होगा. शाह ने कहा कि बस्तर में मौजूद 196 सुरक्षाकैंपों में से 70 केंद्रों को गांव के विकास के सर्व सुविधा युक्त जन सुविधा केंद्र बनाया जाएगा, जिसमें डेढ़ साल का समय लगेगा. इस दौरान महिलाओं से चर्चा करते समय उन्होंने बस्तर की इमली का भी स्वाद चखा.

Exit mobile version